इंदौर में नशे का अवैध कारोबार करने वाली महिला पकड़ाई:आरोपी के घर से 300 ग्राम ब्राउनशुगर जब्त, कोठियों में मिले 35 लाख से ज्यादा रुपए
इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार करने वाली महिला को क्राइम ब्रांच ने रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान महिला के परिजनों ने पुलिस से झड़प की।
इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार करने वाली महिला को क्राइम ब्रांच ने रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान महिला के परिजनों ने पुलिस से झड़प की। हालात को संभालने के लिए स्थानीय थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।
आरोपी महिला का नाम सीमा नाथ, पति महेश टोपी है। वह पुलिस की नजर में काफी समय से थी। वह लगातार ठिकाने बदल रही थी। ऐसे में रविवार को मुखबिर से मिली सूचना पर क्राइम ब्रांच ने महिला बल के साथ उसकी झोपड़ी पर दबिश दी और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्राउन शुगर और नकदी बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सीमा की झोपड़ी से 300 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की। इसके अलावा, घर में रखी लोहे की कोठियों से 500 और 100 रुपए के नोटों की कई गड्डियां मिलीं, जिन्हें कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया था। पुलिस का अनुमान है कि यह पैसा नशे के अवैध कारोबार से कमाया गया है। देर रात तक पुलिसकर्मी नोटों की गिनती करते रहे। जानकारी के अनुसार ये रकम 35 लाख से ज्यादा है।
पुलिसकर्मियों को देती थी धमकी
सीमा का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही पुलिस के पास मौजूद है। द्वारकापुरी पुलिस कई बार उस पर कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन हर बार वह किसी न किसी तरीके से बच निकलती थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से वह अक्सर पुरुष पुलिसकर्मियों के सामने अपने कपड़े फाड़ लेती थी और झूठे आरोप लगाने की धमकी देती थी। यही वजह है कि पुलिस भी उसके खिलाफ कार्रवाई करने से हिचकिचाती थी।
महिला के भाई हत्याकांड में शामिल
सीमा के भाई चेतन नाथ और अर्जुन नाथ, सिरपुर इलाके में हुए चर्चित अतुल बंसल हत्याकांड में शामिल रहे हैं। वहीं, उसका पति महेश टोपी भी नशे के धंधे में लिप्त है और शुभम नेपाली नामक अपराधी से उसकी गैंगवार चल रही है। कुछ दिन पहले शुभम नेपाली को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सीमा नाथ ने महेश टोपी से प्रेम विवाह किया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 12 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 36 मिनट पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 2 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 2 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 4 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 4 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 5 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 16 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 16 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 21 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहले