इंदौर में बायपास भी नहीं हैं सुरक्षित:10 बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर-क्लीनर को चाकू से धमकाया, माल नीचे साथियों को फेंकते रहे
इंदौर में बायपास भी अब सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार सुबह 10 बदमाश एक चलते ट्रक में सवार होकर ट्रक का माल नीचे अपने साथियों को फेंकते रहे। जब ट्रक के ड्राइवर-क्लीनर ने देखा तो उन्हें चाकू से धमकाकर ट्रक से कूदकर फरार हो गए।
इंदौर में बायपास भी अब सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार सुबह 10 बदमाश एक चलते ट्रक में सवार होकर ट्रक का माल नीचे अपने साथियों को फेंकते रहे। जब ट्रक के ड्राइवर-क्लीनर ने देखा तो उन्हें चाकू से धमकाकर ट्रक से कूदकर फरार हो गए। मामले में पुलिस भी लापरवाह बनी रही और 12 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की।
वारदात शुक्रवार सुबह 6 बजे बायपास फोनिक्स सिटाडेल के पास हुई। ट्रक ड्राइवर चिराग राम और क्लीनर जयकिशन दोनों निवासी बाडनेर (राजस्थान) ट्रांसपोर्ट कंपनी का माल (कपड़े के बंडल) ट्रक में लेकर सूरत से गुवाहाटी के लिए रवाना हुए थे।
वे फोनिक्स सिटाडेल के पास पहुंचे तो ट्रक के ऊपर से सामान फेंकने की आवाज आई। उन्होंने साइड ग्लास से देखा तो चार बदमाश सड़क पर खड़े थे। उनके साथी ट्रक पर सवार थे और उन्हें सामान फेंक रहे थे। वे नीचे उतरकर ट्रक पर चढ़े तो 5-6 बदमाशों ने उन्हें चाकू निकालकर धमकाया और भाग निकले। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
बार-बार लगाते रहे पुलिस को फोन
ट्रक ड्राइवर और क्लीनर सुबह हल्का अंधेरा और आपाधापी में बाइक का नंबर भी देख नहीं सके। उन्होंने 2 किमी टोल नाके के पास जाकर लसूड़िया थाने का नंबर लिया और फोन लगाया। पुलिस ने कुछ देर बाद पहुंचने की बात कही। दोनों ने काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। फिर फोन लगाए लेकिन शाम तक पुलिस नहीं पहुंची तो वे थाने पहुंचे और देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई।
बदमाशों ने लोडिंग वाहन में भरा माल
इस तरह के गिरोह के लोगों के साथ पीछे एक लोडिंग वाहन चलता है जिसमें नीचे खड़े बदमाश उसमें ट्रक कटिंग से चुराया माल उसमें भरते जाते हैं। रात में तो कई किमी तक ड्राइवर-क्लीनर को इसका पता ही नहीं चलता। इस मामले में भी लोडिंग वाहन जिसमें बदमाशों ने सामान फेंका था, वह कब आगे-पीछे चला गया पता नहीं चला। बाकी सभी साथी बदमाश बाइक से भाग निकले। जहां वारदात हुई वहां दूर-दूर तक सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं।
टीआई तारेश सोनी ने बताया
घटनास्थल को लेकर वैरीफिकेशन बहुत जरूरी थी। बायपास पर टोल नाके के पास शिप्रा, मांगलिया और लसूडिया थाने की सीमाएं लगती हैं। मामले की जांच जरूरी है कि ट्रक कटिंग की वारदात, कब, कहां, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 12 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 36 मिनट पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 2 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 2 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 4 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 4 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 5 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 16 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 16 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 21 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहले