कृषि सखी का प्राकृतिक खेती पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
इंदौर,23 अगस्त,2025आत्मा परियोजना एवं कृषि महाविद्यालय इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में "कृषि सखी" कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्राकृतिक खेती पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इंदौर,23 अगस्त,2025
आत्मा परियोजना एवं कृषि महाविद्यालय इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में “कृषि सखी” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्राकृतिक खेती पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण का समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्री शंकर लालवानी ने अपने संबोधन में कहा कि “प्राकृतिक कृषि केवल उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है जो मिट्टी, जल और पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए किसानों की आय में वृद्धि कर सकती है। ‘कृषि सखी’ जैसे कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को नेतृत्व प्रदान करते हैं और समाज में स्थायी परिवर्तन की नींव रखते हैं।”
कृषि महाविद्यालय इंदौर के डीन डॉ.भारत सिंह ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्राकृतिक खेती की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा “आज जब जलवायु परिवर्तन, रसायनों के अत्यधिक प्रयोग और मिट्टी की गुणवत्ता पर प्रश्न उठ रहे हैं, ऐसे समय में प्राकृतिक कृषि समाधान बनकर उभरती है। परियोजना संचालक (आत्मा) शर्ली थॉमस ने कहा- “कृषि सखियाँ अब सिर्फ प्रशिक्षित महिलाएं नहीं, बल्कि गांवों में प्राकृतिक कृषि की पथप्रदर्शक बनेंगी। हमारा उद्देश्य उन्हें इस योग्य बनाना है कि वे अपने समुदायों में बदलाव ला सकें। नोडल अधिकारी डॉ.दीक्षा ने कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए कहा “यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इस तरह से तैयार किया गया था कि महिलाएं न केवल प्राकृतिक कृषि को समझें,बल्कि उसे व्यवहार में भी उतार सकें।”
कार्यक्रम में श्री नवीन शुक्ला (डीपीएम) एवं श्रीमती अल्पना वर्मा (डीपीडी) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और प्रशिक्षण के आयोजन तथा महिला सहभागिता की सराहना की। समारोह के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कृषि सखियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि यह प्रशिक्षण उनके लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाने वाला रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ.संजय दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री अमर दीक्षित द्वारा किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 1 घंटा पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 2 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 3 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 4 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 5 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 5 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 6 घंटे पहले
Sportsबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छा 6 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 16 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 18 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 20 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहले