इंदौर अपने समन्वित और सुनियोजित प्रयासों से आर्थिक क्षेत्र में लगायेगा नई छलांग
2030 तक इंदौर की जीडीपी डबल करने के लिए सांसद श्री शंकर लालवानी ने अधिकारियों के साथ चर्चा कीइंदौर, 23 अगस्त 2025मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब विकास की नई ऊँचाइयों की ओर कदम बढ़ाने जा रहा है।
2030 तक इंदौर की जीडीपी डबल करने के लिए सांसद श्री शंकर लालवानी ने अधिकारियों के साथ चर्चा की
इंदौर, 23 अगस्त 2025
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब विकास की नई ऊँचाइयों की ओर कदम बढ़ाने जा रहा है। आने वाले पाँच वर्षों में इंदौर की जीडीपी को दोगुना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए सांसद श्री शंकर लालवानी की पहल पर सभी प्रमुख विभागों,विशेषज्ञों और स्टेकहोल्डर्स को साथ लेकर समन्वित और सुनियोजित रणनीति तैयार की जा रही है। सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में बैठक हुई ।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह,नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक श्री हिमांशु प्रजापति, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, विद्युत विभाग तथा अन्य प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी और डॉ. अनिल भंडारी भी मौजूद थे।
सांसद श्री लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के प्रगतिशील मध्यप्रदेश के सपनों को साकार करने में इंदौर की भूमिका निर्णायक होगी। यहाँ की सामाजिक ऊर्जा, कारोबारी क्षमता और आधुनिक इकोसिस्टम इंदौर को 2030 तक देश के अग्रणी औद्योगिक-आर्थिक केंद्रों में स्थापित करेगा। श्री लालवानी कहा कि इंदौर की जीडीपी को डबल करने के लिए अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके तहत लक्ष्य तय किए गए हैं, जिसके अनुसार फार्मा इंडस्ट्री और मेडिकल टूरिज्म को प्रोत्साहित किया जाएगा। इंदौर मध्य भारत का बड़ा स्वास्थ्य केंद्र है। इसको देखते हुए मेडिकल सुविधाओं और अस्पतालों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित कर मेडिकल टूरिज्म को नई ऊँचाई दी जाएगी।
सांसद श्री लालवानी ने प्रेजेंटेशन में बताया कि ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर को बढ़ावा देते हुए ग्रीन एनर्जी व ई-व्हीकल को बढ़ावा देकर इंदौर को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की योजना है। सांसद श्रीलालवानी ने बताया कि आईटी और स्टार्टअप सेक्टर को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। डिजिटल इकोसिस्टम को मज़बूत बनाते हुए युवाओं को इनोवेशन और रिसर्च आधारित शिक्षा से जोड़ा जाएगा। फूड प्रोसेसिंग एवं नमकीन इंडस्ट्री इंदौर की पहचान है।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि “यह अभियान शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सभी विभागों का आपसी तालमेल और साझा प्रयास ही इसे सफल बना सकता है। पारंपरिक व्यवसायों को ग्लोबल ब्रांड बनाने की रणनीति तैयार की जायेगी। इन्फ्रास्ट्रक्चर व ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। रेल, रोड और एयर कनेक्टिविटी को और सशक्त कर इंदौर को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों से तेज़ी से जोड़ा जाएगा।इस प्रकार इंदौर आने वाले पाँच वर्षों में न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश की आर्थिक वृद्धि में निर्णायक योगदान देने के लिए तैयार है। जिस तरह से ब्लू प्रिंट साझा किया है,उस पर मिलकर काम करेंगे।
डॉ. जयंतीलाल भंडारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इंदौर देश का पहला ऐसा शहर बन सकता है, जो सुनियोजित प्रयासों से 5 वर्षों में अपनी जीडीपी को दोगुना करे। उन्होंने सुझाव दिया कि निर्यात-उन्मुख उद्योगों, उच्च मूल्यवर्धन वाले सेक्टर और विदेशी निवेश आकर्षण की दिशा में तेज़ी से काम होना चाहिए। नई शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन, रिसर्च आधारित लर्निंग और युवाओं को उद्योग की ज़रूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक विकास का मुख्य भागीदार बनाया जाएगा। इस बात पर विशेष बल दिया गया कि इंदौर की जीडीपी को दोगुना करने के लिए स्किल डेवलपमेंट और डिजिटल ट्रेनिंग पर बड़ा निवेश आवश्यक है।
बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि इंदौर को देश का आर्थिक ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में अभियान प्रभावी रूप से चलेगा। प्राथमिक क्षेत्रों पर फोकस, नई तकनीक और शिक्षा, परिवहन व कनेक्टिविटी, औद्योगिक विस्तार और वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 11 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 36 मिनट पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 2 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 2 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 4 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 4 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 5 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 16 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 16 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 21 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहले