देश की बात, आपके शहर से
महिला विवाद में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या:चार साल बाद कोर्ट का फैसला; एक को उम्रकैद, दूसरा हुआ बरी
देश 12 बार पढ़ी गई

महिला विवाद में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या:चार साल बाद कोर्ट का फैसला; एक को उम्रकैद, दूसरा हुआ बरी

चार साल पुराने सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में जिला कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है।

Abhishek Raghuvanshi16 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


चार साल पुराने सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में जिला कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। मुख्य आरोपी आशीष पिता भागचंद विश्वकर्मा (34) निवासी अमननगर, मूसाखेड़ी को हत्या का दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई, जबकि उसका साथी अभिषेक पिता कैलाश खांडे (29) निवासी आलोकनगर, मूसाखेड़ी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। अदालत ने पाया कि अभिषेक की उंगली पर मौजूद चोट ताज़ा नहीं थी, जबकि आरोप था कि हत्या के समय उसकी उंगली कट गई थी।
ऐसे हुआ खुलासा
अभिषेक पर आरोप था कि वह वारदात में शामिल था और छुरी से हमला करते समय उसकी उंगली कट गई थी। पुलिस ने उसका इलाज भी कराया था। सुनवाई में बचाव पक्ष के वकील अपूर्व जैन ने इलाज करने वाले डॉक्टर जितेंद्र तोमर से पूछताछ में साबित किया कि अभिषेक की उंगली पर ताज़ा चोट नहीं थी। डॉक्टर ने माना कि चोट पुरानी थी और हाथ पर कट के निशान भी नहीं थे। इसी वजह से कोर्ट ने अभियोजन का दावा खारिज कर उसे बरी कर दिया।
महिला को लेकर था विवाद
तिलक नगर पुलिस ने 13 मार्च 2021 को स्कीम 94 स्थित मिनियस पॉवर प्रा. लि. ऑफिस की पहली मंजिल से सिक्योरिटी गार्ड रामजी कृष्णमुरारी शुक्ला का शव बरामद किया था। वह 12 मार्च की रात ड्यूटी पर था और सुबह मृत अवस्था में मिला।जांच में सामने आया कि रामजी के परिवार की एक महिला को लेकर आरोपी आशीष से विवाद चल रहा था। आशीष उस महिला से एकतरफा प्रेम करता था और शादी करना चाहता था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसने अपने साथी अभिषेक के साथ मिलकर छुरी और हथौड़े से रामजी की हत्या कर दी।
आजीवन कारावास की सजा सुनाई
मामले में कंपनी के ही सिक्योरिटी गार्ड धर्मेंद्र मिश्रा निवासी देवनगर की रिपोर्ट पर हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आशीष और अभिषेक दोनों को गिरफ्तार किया था। चार साल चली सुनवाई के बाद 11 अगस्त को कोर्ट ने आशीष को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जबकि अभिषेक को बरी कर दिया।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 16 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 18 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 20 घंटे पहलेइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तयMadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 20 घंटे पहलेकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयनMadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 20 घंटे पहले
मैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहलेAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहलेAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहले
↑