देश की बात, आपके शहर से
इंदौर नगर निगम में एकीकृत डिजिटल पोर्टल के क्रियान्वयन हेतु बैठक
इंदौर 10 बार पढ़ी गई

इंदौर नगर निगम में एकीकृत डिजिटल पोर्टल के क्रियान्वयन हेतु बैठक

संपत्ति कर, जलकर व कचरा प्रबंधन की होगी एक ही आईडी – नागरिकों को मिलेगा आसान और पारदर्शी सेवा अनुभव इंदौर।

Abhishek Raghuvanshi24 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

संपत्ति कर, जलकर व कचरा प्रबंधन की होगी एक ही आईडी – नागरिकों को मिलेगा आसान और पारदर्शी सेवा अनुभव

इंदौर। डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने और नागरिक सुविधाओं को अधिक सरल व पारदर्शी बनाने की दिशा में इंदौर नगर निगम ने एक अहम पहल की है। नगर निगम के पोर्टल के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर आज निगम मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की।

बैठक में सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रभारी राजेश उदावत, महापौर परिषद सदस्य राकेश जैन, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, नरेन्द्रनाथ पांडे, अनिल बनवारियां सहित निगम के अधिकारीगण तथा पोर्टल निर्माण में संलग्न एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक के दौरान निगम पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं की समग्र जानकारी प्रस्तुत की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि “डिजिटल इंदौर” की संकल्पना को साकार करने हेतु एकीकृत निगम पोर्टल एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिससे करदाता को घर बैठे विभिन्न सेवाएं सहज रूप से प्राप्त होंगी।

एकीकृत करदाता आईडी की व्यवस्था:
बैठक में बताया गया कि निगम अब संपत्ति कर, जलकर व कचरा प्रबंधन शुल्क को एक ही करदाता आईडी से जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है। डिजिटल पते के समावेश से एकीकृत पहचान प्रणाली (यूआईडी) विकसित की जाएगी, जिससे दोहराव और भ्रम की स्थिति समाप्त होगी। यह व्यवस्था संपदा पोर्टल से भी जोड़ी जाएगी।

भुगतान प्रणाली का सरलीकरण:
पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को कर भुगतान के लिए विविध डिजिटल विकल्प प्रदान किए जाएंगे, जैसे – यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि। साथ ही, एआरओ से लेकर कैशियर तक की जिम्मेदारियों को डिजिटल रूप से ट्रैक किया जा सकेगा।

जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन प्रक्रिया में नवाचार:
बैठक में विवाह पंजीकरण को नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने पर भी चर्चा हुई। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, यदि पति-पत्नी में से कोई एक इंदौर में निवासरत है और दूसरा बाहर, तो ऐसे मामलों में वीडियो कॉल के माध्यम से वर्चुअल उपस्थिति के आधार पर विवाह पंजीयन संभव हो सकेगा।

वार्ड स्तरीय मास्टर प्लान की डिजिटाइजेशन:
हर वार्ड के लिए पृथक मास्टर प्लान तैयार कर उसे निगम पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाएगा। यह प्रयास शहर के समग्र और पारदर्शी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

राजेश उदावत ने कहा“यह पोर्टल केवल राजस्व वसूली की प्रक्रिया को ही पारदर्शी नहीं बनाएगा, बल्कि सभी विभागों की सेवाओं को एकीकृत कर नागरिकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक स्थान पर उपलब्ध कराएगा। यह इंदौर को स्मार्ट गवर्नेंस की दिशा में अग्रणी बनाएगा।”

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर नगर निगम का यह कदम न केवल डिजिटल इंडिया की भावना को सशक्त करता है, बल्कि नागरिक सुविधाओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में हमारा एक प्रयास है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑