देश की बात, आपके शहर से
व्यक्ति की पहचान कपड़ों और गहनों से नही, उसकेचरित्र और गुणों से करें- प.पू. विश्वरत्न सागर म.सा.नरसिंह वाटिका में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान की धर्मसभा में आज गुणानुवाद सभा, कल महामांगलिक
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

व्यक्ति की पहचान कपड़ों और गहनों से नही, उसकेचरित्र और गुणों से करें- प.पू. विश्वरत्न सागर म.सा.नरसिंह वाटिका में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान की धर्मसभा में आज गुणानुवाद सभा, कल महामांगलिक

इंदौर,। भक्ति में भावना प्रमुख होना चाहिए, साधन या प्रदर्शन नहीं। जहां बुद्धि का उपयोग करने लगते हैं, वहां भक्ति का लक्ष्य बदल जाता है। वर्तमान युग दर्शन का है, लेकिन प्रदर्शन का होता जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi24 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर,। भक्ति में भावना प्रमुख होना चाहिए, साधन या प्रदर्शन नहीं। जहां बुद्धि का उपयोग करने लगते हैं, वहां भक्ति का लक्ष्य बदल जाता है। वर्तमान युग दर्शन का है, लेकिन प्रदर्शन का होता जा रहा है। भक्ति के मामले में बुद्धि का प्रयोग करना सबसे बड़ी भूल होगी। याद रखें कि व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों और गहनों से नहीं, उसके चरित्र और गुणों से करना चाहिए। हमारे गुण और चरित्र जितने अधिक श्रेष्ठ होंगे, समाज में उनकी उतनी अधिक प्रतिष्ठा और गरिमा होगी। विडंबना है कि बाजार के सबसे सड़े-गले फल, बंद हो चुके और खोटे सिक्के या रुपए भी मंदिर में ही चढ़ाए जाते हैं, यह सोचकर कि भगवान कहां देखने आएंगे। ऐसी भूल कभी मत करना, क्योंकि भगवान हर जगह हमारे कामों पर निगाह रखते हैं।
ये दिव्य और प्रेरक विचार हैं युवा हृदय सम्राट, जैनाचार्य प.पू. विश्वरत्नसागर म.सा. के, जो उन्होंने बुधवार को अर्बुद गिरिराज जैन श्वेताम्बर तपागच्छ उपाश्रय ट्रस्ट पीपली बाजार, जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ एवं नवरत्न परिवार इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में नरसिंह वाटिका स्थित नवरत्न वाटिका में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान में उत्तराध्ययन सूत्र की विवेचना के दौरान व्यक्त किए। जैनाचार्य ने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहें, जो आपके कपड़ों, गहनों और अलंकारों को महत्व देकर आपसे रिश्ते बनाते हैं। आपका सच्चा हितैषी वही होगा, जो आपके गुणों को देखकर आपका मान-सम्मान करेगा। समाज में श्रेष्ठ व्यक्ति वही हो सकता है, जो सदगुणों का धनी हो। प्रारंभ में आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष पारसमल बोहरा, चातुर्मास संयोजक पुण्यपाल सुराना, कैलाश नाहर, ललित सी. जैन, दिलसुखराज कटारिया, मनीष सुराना, प्रीतेश ओस्तवाल, दिलीप मंडोवरा एवं दीपक सुराना ने सभी समाजबंधुओं की अगवानी की। लाभार्थी परिवार का बहुमान शैलेन्द्र नाहर, अंकित मारू, रीतिश आशीष जैन, मोनिश खूबाजी, ऋषभ कोचर द्वारा किया गया।
अपने आशीर्वचन में जैनाचार्य प.पू. विश्वरत्न सागर म.सा. ने कहा कि जिनशासन में अनेक ऐसे साधु और तपस्वी हुए हैं, जिन्होंने भूख-प्यास की चिंता भी नहीं की और मधुमक्खियों तथा अन्य जहरीले जानवरों के दंश को भी सहन किया, लेकिन अपनी तपस्या से डिगे नहीं। हमारी कितनी अलमारियां कपड़ों से भरी हुई हैं, जबकि पहनना केवल एक ही जोड़ है। संग्रह की प्रवृत्ति इतनी बढ़ गई है कि हम अनुपयोगी कपड़े भी किसी जरूरतमंद को देने के बजाय संग्रह कर रहे हैं।
धर्मसभा में मुनिप्रवर उत्तमरत्न सागर म.सा. ने कहा कि सफल व्यक्ति की ऊंचाई तो सबको दिखती है, लेकिन उसके पैर के छाले किसी को नहीं दिखते। महावीर स्वामी यूं ही महावीर स्वामी नहीं बने, उन्होंने तप-तपस्या और साधना के दम पर स्वयं को महावीर बनाया। जन्म-जन्मांतर के पुण्योदय के बाद ही मोक्ष की यात्रा का मार्ग प्रशस्त हो पाता है। यही कारण है कि चातुर्मास के दौरान हमारे साधु साध्वी भगवंतों द्वारा तप और तपस्या पर ज्यादा जोर दिया जाता है। धर्मसभा में । गणिवर्य कीर्तिरत्न सागर म.सा. ने भी संबोधित किया और चातुर्मास के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सिद्धि तप आराधना, आयम्बिल एवं अन्य उपवास आदि का क्रम पूरे उत्साह से चल रहा है। नवरत्न वाटिका पर प्रवचन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से हो रहे हैं।
आज गुणानुवाद सभा, कल महामांगलिक-गुरूवार को धर्मसभा में जैनाचार्य आनंद सागर म.सा. की 151वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में गुणानुवाद सभा सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी। सभा में आने वाले साधकों के लिए सोने-चांदी के सिक्कों का लकी ड्रा भी रखा है। साधकों के लिए लड्डू की प्रभावना भी रहेगी। 25 जुलाई को नरसिंह वाटिका में सुबह 9 बजे महामांगलिक का अनूठा आयोजन होगा। इसकी जबर्दस्त तैयारियां की जा रही हैं। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं विधायक रमेश मेंदोला के संयोजन में पहली बार यह महामांगलिक अनुष्ठान होगा।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑