इंदौर के सहायक उद्यान अधिकारी की सेवा समाप्त, ईओडब्ल्यू के छापे में मिली थी बेहिसाब संपत्ति
नगर निगम के सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल को भारी भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ईओडब्ल्यू की छापेमारी में आय से कई गुना अधिक संपत्ति पाई गई।

नगर निगम के सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल को भारी भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ईओडब्ल्यू की छापेमारी में आय से कई गुना अधिक संपत्ति पाई गई। निगमायुक्त ने इसे घोर कदाचार मानते हुए पाटिल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं।
ईओडब्ल्यू छापे में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा।
चेतन पाटिल को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटाया गया।
निगम की छवि धूमिल करने पर कार्रवाई की गई।
इंदौर। भ्रष्टाचार में लिप्त करोड़ों के आसामी नगर निगम के सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बुधवार को इसके आदेश जारी कर दिए। आदेश तत्काल प्रभावशील भी हो गया है।
आर्थिक अपराध ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने 17 जून 2025 मंगलवार को पाटिल के गुलमोहर ग्रीन स्थित आवास और नगर निगम मुख्यालय स्थित कार्यालय पर छापा मार कार्रवाई की थी। जांच में यह बात सामने आई कि 21 वर्ष की नौकरी में पाटिल को वेतन के रूप में तो 15 लाख रुपये ही मिले, लेकिन उसके पास संपत्ति इससे कई गुना ज्यादा है।
ईओडब्ल्यू ने पाटिल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(सी) एवं सहपठित 13(1)बी, 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर इसकी सूचना निगमायुक्त को दी थी। चेतन नगर निगम में विनियमित कर्मी था। निगमायुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा है कि पाटिल के इस कृत्य से निगम की छबि धूमिल हुई है। उसका यह कृत्य, भ्रष्टाचार घोर कदाचार की श्रेणी में आता है। उसकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती हैं।
मस्टरकर्मी के रूप में हुआ था भर्ती
चेतन वर्ष 2024 में नगर निगम में मस्टरकर्मी के रूप में भर्ती हुआ था। वह कई जोन कार्यालयों पर सहायक यंत्री के रूप में पदस्थ रहा। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में घुसपैठ बनाकर वह उद्यान अधिकारी के पद तक पहुंच गया था। उस पर अप्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान पौधे खरीदी में गड़बड़ी करने सहित आर्थिक अनियमितता के कई आरोप हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 23 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले