टॉफी-बिस्किट फैक्ट्री में खराब मैदे का उपयोग, मालिक नहीं कर्मचारी बना आरोपी,
कार्रवाई में खाद्य प्रशासन विभाग ने फैक्ट्री के कर्मचारी को फैक्ट्री का नॉमिनी बताते हुए आरोपित बना दिया। इसके बाद आरोप लगे कि कर्मचारी को बलि का बकरा बनाकर असल कर्ताधर्ता बच सकते हैं।

कार्रवाई में खाद्य प्रशासन विभाग ने फैक्ट्री के कर्मचारी को फैक्ट्री का नॉमिनी बताते हुए आरोपित बना दिया। इसके बाद आरोप लगे कि कर्मचारी को बलि का बकरा बनाकर असल कर्ताधर्ता बच सकते हैं। हालांकि, खाद्य विभाग ने कहा कि कागज पर दर्ज नामों के कारण कर्मचारी भी कार्रवाई के दायरे में आया है।
फूड सेफ्टी विभाग ने दर्ज किया केेस।
विभाग ने मामला कोर्ट को सौंपा।
खाद्य प्रशासन ने रिपोर्ट शासन को भोपाल भेजी।
इंदौर। चॉकलेट-बिस्किट बनाने में उपयोग किया जा रहे मैदे के खराब होने के बाद फैक्ट्री के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर दिया गया है। नेमावर रोड स्थित तिरुपति कनफेक्शर्स के खिलाफ शासन ने प्रकरण दर्ज कर मामला कोर्ट में भेजा।
फैक्ट्री के नॉमिनी को आरोपित बनाया
कार्रवाई में खाद्य प्रशासन विभाग ने फैक्ट्री के कर्मचारी को फैक्ट्री का नॉमिनी बताते हुए आरोपित बना दिया। इसके बाद आरोप लगे कि कर्मचारी को बलि का बकरा बनाकर असल कर्ताधर्ता बच सकते हैं। हालांकि, खाद्य विभाग ने कहा कि कागज पर दर्ज नामों के कारण कर्मचारी भी कार्रवाई के दायरे में आया है।
खाद्य विभाग की टीमों ने लिया था सैंपल
कुछ महीनों पहले नेमावर रोड की तिरुपति कन्फेक्शनर्स नामक फैक्ट्री से खाद्य विभाग की टीमों ने सैंपल लिए थे। शासन की लैब में जांच में फैक्ट्री में बच्चों की टॉफी-बिस्किट बनाने में उपयोग हो रहे मैदे को सेहत के लिए असुरक्षित माना। इस पर फैक्ट्री संंचालक ने जांच रिपोर्ट को चुनौती दे दी। इस पर दोबारा सैंपल जांच के लिए पुणे स्थित लैबोरेटरी में भेजे गए। वहां से भी जांच रिपोर्ट में मैदे को असुरक्षित करार दिया गया।
कौन-कौन बना आरोपी?
स्थानीय खाद्य प्रशासन ने रिपोर्ट शासन को भोपाल भेजी। भोपाल से निर्देश दिए गए कि मिलावट और असुरक्षित खाद्य वस्तुओं के उपयोग के चलते फैक्ट्री के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। इसके बाद विभाग ने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर इस महीने कोर्ट में भी पेश कर दिया। दर्ज प्रकरण में फर्म तिरुपति कन्फेक्शनर्स के साथ उसके संचालक नरेश गंगवानी और लल्लन नामक व्यक्ति को आरोपित बनाया गया है।
लल्लन फैक्ट्री में नॉमिनी
सरकारी रिकॉर्ड में बताया जा रहा है कि लल्लन फैक्ट्री में नॉमिनी है। मालिक की गैरमौजूदगी में ये ही व्यक्ति जिम्मेदार माना जाएगा। हालांकि, लल्लन राजभर नामक व्यक्ति असल में इस कंपनी का सिर्फ लैबर सुपरवाइजर है। नईदुनिया से बात करते हुए लल्लन ने कहा कि मैं तो डेढ़ महीने से अपने गांव में हूं। फैक्ट्री में मेरा काम सिर्फ लैबर सुपरवाइजर का है। मैं श्रमिकों के काम का हिसाब रखता हूंं मुझे नहीं पता कि क्यों मुझे फैक्ट्री का नॉमिनी बता दिया गया।
मालिक बोले, ‘नहीं बताना ‘
मामले में फैक्ट्री संचालक नरेश गंगवानी से नईदुनिया ने पूछा कि खाद्य सुरक्षा का उल्लंघन करने और खराब पदार्थ का इस्तेमाल करने में लल्लन नामक व्यक्ति की क्या भूमिका है। साथ ही फैक्ट्री में इसका क्या काम था। इस पर गंगवानी ने कुछ भी जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि लल्लन के बारे में उनसे पूछिए जिन्होंने खबर दी है।
‘भोपाल से मिले निर्देश पर हमने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम में केस दर्ज करवा दिया है। प्रकरण कोर्ट में भेजा गया है। दस्तावेजों में लल्लन को नामिनी बताया गया है। इसका अर्थ है संचालक की गैरमौजूदगी में वह जवाबदार रहेगा। हालांकि, हमने मुख्य आरोपित फैक्ट्री संचालक को ही माना है। साथ में फर्म का नाम भी आरोपित की सूची में जोड़ा गया है।’
मनीष स्वामी, मुख्य खाद्य निरीक्षक

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 22 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 22 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले