
सबसे स्वच्छ शहर का तमगा पाए इंदौर शहर की सबसे बड़ी मंडी में आज जबरदस्त अस्वच्छता तो देखने को मिली ही, वहीं अधिकारी उस वक्त भौंचक रह गए जब उन्हें एक शौचालय के अंदर टमाटर रखे मिले… दरअसल, निगम के अधिकारी सुबह-सुबह यहां अवैध कब्जों और अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे… यहां कई दुकानदारों ने अपनी दुकान से आगे तक सामान जमा रखा था… वहीं एक टमाटर व्यवसायी ने हद ही कर दी और शौचालय के अंदर ही टमाटर जमाकर रख लिए… अधिकारियों ने न सिर्फ टमाटर हटवाए, बल्कि राधेश्याम पाटीदार नामक व्यवसायी पर 12 हजार रुपए स्पॉट फाइन भी ठोका… इसी तरह कुछ अन्य लापरवाही बरतने वाले व्यापारियों पर भी कार्रवाई हुई… मालूम हो कि इस सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी में स्वच्छता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है और यहां भी स्वच्छता बनाए रखने का बीड़ा निगमायुक्त शिवम वर्मा ने उठाया है और उनका कहना है कि मंडी व्यापारियों के साथ मिलकर इस चुनौती का सामना भी किया जाएगा… फिलहाल इस मंडी में गंदगी के साथ-साथ जाम एक बड़ी समस्या है..!
