
इनमें से किसी की भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। इस साल अब तक कुल 130 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 120 मरीज इंदौर के ही हैं। अभी 72 मरीज एक्टिव हैं। ये सभी होम आइसोलेशन में हैं। तीन मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।”
“मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव हसानी ने बताया कि मंगलवार को जो 8 मरीज मिले हैं, उनमें हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। चिंता जैसी स्थिति नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की हिदायत दी गई है।”
