इंदौर शहर में सैकड़ों पुलिसकर्मी होंगे इधर-उधर, मुख्यालय को रिपोर्ट देंगे पुलिस कमिश्नर
इंदौर शहर में सैकड़ों पुलिसकर्मियों के तबादले की तैयारी है। विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार के पत्र के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने तैनाती व आमद की जानकारी मांगी है।

इंदौर शहर में सैकड़ों पुलिसकर्मियों के तबादले की तैयारी है। विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार के पत्र के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने तैनाती व आमद की जानकारी मांगी है। नगर सीमा में करीब हजार पुलिसकर्मियों का इधर-उधर होना तय है। पुलिस मुख्यालय ने वर्षों से एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने का फैसला किया है।
इंदौर में सिपाही से एसआई बने पर थाना नहीं छोड़ा।
अब ऐसे पुलिसकर्मियों को सर्किल से हाथ धोना पड़ेगा।
एक थाने में पदस्थापना सामान्यत: चार से पांच वर्ष है।
इंदौर। विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार के पत्र से थानों में हड़कंप है। वर्षों से एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों पर तबादले की तलवार लटक गई है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने तैनाती व आमद की जानकारी मांगी है। नगर सीमा में करीब हजार पुलिसकर्मियों का इधर-उधर होना तय है।
पुलिस मुख्यालय वर्षों से पत्र लिखता आया है। एसपी, आइजी और पुलिस कमिश्नर आदेशों का पालन नहीं करते थे। इस बार प्रशासन शाखा ने 10 जून को पत्र लिखकर 16 जून तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। विशेष पुलिस महानिदेशक ने मार्च 2015 और जनवरी 2021 के पत्र का उल्लेख भी किया है।
पुलिस आयुक्त को भेजे पत्र में लिखा कि कार्यप्रणाली प्रभावी, पारदर्शी, जनोन्मुखी हो इसके लिए स्थानांतरण आवश्यक है। पूर्व में भी आरक्षक से लेकर एसआई की जानकारी मांगी थी। एक थाने में पदस्थापना सामान्यत: चार से पांच वर्ष से अधिक नहीं है। इस अवधि के पूर्ण होने पर उस पद पर उसी थाने में पदस्थ नहीं होना चाहिए।
आरक्षक से एसआई तक किसी भी कर्मचारी की एक ही अनुविभाग में विभिन्न पदों पर पदस्थापना अवधि 10 साल से ज्यादा नहीं है। इस पत्र के बाद नगरीय सीमा के सभी थानों से तैनाती और आमद का रिकार्ड मांगा गया है। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) ने 20 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की है जो सर्विस रिकार्ड देखकर छंटनी करने में जुटे हैं।
अपराध शाखा में सबसे ज्यादा गड़बड़ी
बाणगंगा थाने में कई पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो सालों से जमे हैं। कुछेक तो सिपाही से एसआइ भी बन गए हैं। अपराध शाखा में भी काफी धांधली हो रही है। ज्यादातर पुलिसकर्मी पुराने हैं। कई तो बार-बार लौटकर आए हैं। उनका सर्विस रिकार्ड भी ठीक नहीं है।
जुएं, सट्टे, हवाला, लोकायुक्त जांच में फंसे पुलिसकर्मी भी क्राइम ब्रांच में हैं। कुछेक पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। कुछ बर्खास्त हो चुके हैं। किसी पर फर्जी आर्म्स लाइसेंस की जांच में धांधली का आरोप लग चुका है।
अफसरों के रीडर-स्टेनो को क्यों हटा रहे डीजीपी
विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार के एक पत्र ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा रखी है। विशेष डीजीपी ने अफसरों के स्टेनो, सहायक और रीडर को हटाने की सिफारिश की है। लंबी अवधि से पदस्थ स्टाफ पर निहित स्वार्थ की संभावना भी जताई है। कटियार पहले थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की ही अदला-बदली के पक्ष में थे।
10 जून को उन्होंने पत्र भी जारी कर दिया था। 13 जून को दूसरा पत्र जारी हुआ जो रीडर, सहायक, स्टेनो और कर्मचारियों के संबंध में था। विशेष महानिदेशक ने एसडीओपी से लेकर पुलिस कमिश्नर, आईजी तक को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने स्पष्ट लिखा कि कार्यालयों में कर्मचारी लंबे समय से जमे हैं। लंबी अवधि में निहित स्वार्थ की संभावना से इन्कार नहीं कर सकते। इससे पारदर्शिता प्रभावित होती है।
बाबू-एचसीएम आमद में हेराफेरी करने में लगे
थाना प्रभारी बाबू व एचसीएम के माध्यम से रिपोर्ट बना रहे हैं। पुलिसकर्मी बाबू (स्थापना) व एचसीएम (थाना) से मिलकर आमद में हेराफेरी करवा रहे हैं। ज्यादा जोड़तोड़ बाणगंगा, विजय नगर, लसूड़िया, भंवरकुआं, खजराना, कनाड़िया थाने के लिए चल रही है। एसीपी कार्यालय के पुलिसकर्मी भी जद में हैं। कटियार ने पीए, स्टेनो और रीडर को भी हटाने के लिए पत्र लिखा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले