प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से धोखाधड़ी करने वाला 10 हजार का इनामी गुजरात राज्य का शातिर आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।
✓ फरियादी सहित कई लोगों के साथ करीब 82 लाख रुपए की है धोखाधड़ी। ✓इंदौर विकास प्राधिकरण के फ्लैट दिखाकर आवेदकों को उनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् फ्लैट दिलाने का झूठ बोलकर की थी धोखाधड़ी।

✓ फरियादी सहित कई लोगों के साथ करीब 82 लाख रुपए की है धोखाधड़ी।
✓इंदौर विकास प्राधिकरण के फ्लैट दिखाकर आवेदकों को उनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् फ्लैट दिलाने का झूठ बोलकर की थी धोखाधड़ी।
✓आरोपी अपना नाम एवं शहर बदल–बदल कर करता था धोखाधड़ी।
✓आरोपी OLX के माध्यम से रूम्स किराए पर ढूंढता था, फिर रूममेट और उसके परिजनों को बनाता था ठगी के लिए टारगेट।
✓आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट बलाकर के अपराध है पहले से पंजीबद्ध।
अपराध क्रमांक – 61/2025 धारा- धारा 318(4), 316(2) 336, 338, 340 BNS
शिकायतकर्ता – चंदन पाटिल, नमन सहित करीब 15 आवेदक
आरोपी का नाम :–आरोपी (1).जतीन भाई मानिया उर्फ दीपक तुरकर उर्फ शैलेश उर्फ नीरज पटेल उर्फ ए. के. पटेल उर्फ संदीप पटेल आयु 33 वर्ष,
स्थाई पता जिला भावनगर गुजरात, वर्तमान पता– जिला सूरत (गुजरात)
{आरोपी 12 तक पढ़ाई गुजरात से किया हुआ है, आरोपी के द्वारा olx एवं 99 एकड़ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से पर रूम तलाश करता था फिर लोगों के साथ रूम में रहते हुए आरोपी ने फरियादियों को कहा कि इन्दौर नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिल्डिंग बनाई जा रही है उनके फ्लेट अलॉटमेंट/ बुकिंग /सेल्स का टेंडर हमारी कम्पनी Maniya The business empire कंपनी है को मिला है, अगर इन्दौर में फ्लेट खरीदना है तो मुझे बताना मैं तुम्हारा फ्लेट अपनी कम्पनी के माध्यम से सस्ते मे करवा दूँगा और झूठे विश्वास में लेकर सतपूडा परिसर सुपर कारिडोर और अरावली परिसर भूरी टेकरी पर बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट दिखाकर फ्लेट दिलाने के नाम से ठगी करना कबूला है। आरोपी के द्वारा पूर्व में अहमदाबाद में RTO अधिकारी बन लोगो के साथ 10 लाख धोखाधड़ी की है, मुंबई में नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम से 20 लाख धोखाधड़ी काबुली, उक्त के संबंध में आरोपी के विरुद्ध अहमदाबाद, मुंबई में धोखाधड़ी की जांच की जा रही है साथ ही बलात्कार एवं आर्म्स एक्ट का अपराध भी पहले से पंजीबद्ध होना कबूला}
घटना का विवरण :- फरियादी चन्दन पता- इन्दपुरी कालोनी, भंवरकुआ, स्थाई पता जिला हरदा, ने शिकायत की थी जिसमें फरियादी ने बताया कि उनके रुम पार्टनर (अज्ञात) आवेदक दीपक जिला बालाघाट जिसके द्वारा मुझे बताया गया कि, मै प्रधानमंत्री आवास योजना की ठेकेदारी का कार्य करता हूँ। जिसमें मुझे फ्लेट बिकवाने के नाम पर रुपये लगाने का बोलकर प्रोफिट का बताया तथा उसने अपने फर्म मान्या द बिजनेस एम्पायर के नाम से बताया जिसका आफिस सुरत में बताया था। जिसकी रसीद भी दी जाती है और तुम फ्लेट नहीं लेते हो तो तुम्हे फ्लेट के बदले इसमें जो प्रॉफिट प्राप्त होगा वह तुम्हे दे दूंगा। किन्तु बाद में अन्य लोगो को भी इस योजना में जोडा गया जो कि, मेरे दोस्त थे जिनमें नमन चौधरी मोहित बाके, सौरभ पाटिल, गिरिश मेडा सहित कई लोगों के साथ करीब 82 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। जिसपर थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में अपराध क्रमांक 61/2025 धारा 316(2), 318(4), 336, 338, 340 BNS के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त प्रकरण में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 10 हजार के इनाम की उद्घोषणा कर क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा शातिर आरोपी *(1).जतीन भाई मानिया उर्फ दीपक तुरकर उर्फ शैलेश उर्फ नीरज पटेल उर्फ ए. के. पटेल उर्फ संदीप पटेल आयु 33 वर्ष, स्थाई पता जिला भावनगर गुजरात, वर्तमान पता– जिला सूरत (गुजरात) की तकनीकी जानकारी प्राप्त कर गुजरात राज्य से आरोपी को पकड़ा।आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ करते OLX एवं 99 एकड़ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से रूम्स ज्ञात कर कि वह स्थान बदल–बदल कर रूम पार्टनर बनकर प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना के तहत् फ्लैट्स दिलाने एवं RTO अधिकारी बताकर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की वारदात करना कबूला।आरोपी के द्वारा फरियादी एवं इंदौर के अन्य आवेदकों को अपना फर्जी नाम बताया और प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से IDA एवं शासकीय योजना के बने फ्लैट्स दिखाकर धोखाधड़ी करना कबूला है, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने सहित प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले