COVID-19: 7 दिन कंपलीट लॉकडाउन के बीच इंदौर प्रशासन की पहल, नगर निगम की गाड़ी पहुंचाएगी घर-घर राशन Indore News in Hindi
7 दिन के कंपलीट लॉकडाउन के बीच इंदौर में नगर निगम की गाड़ी पहुंचाएगी घर-घर राशन (कॉन्सेप्ट इमेज) इंदौर (Indore) संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने किराना सामान, राशन एवं दूध की होम डिलीवरी को लेकर एक बैठक की, जिसमें नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, उपायुक्त संदीप सोनी एवं रजनीश कसेरा, सांची दुग्ध संघ के सीईओ ए.एन.द्विवेदी शामिल हुए.
7 दिन के कंपलीट लॉकडाउन के बीच इंदौर में नगर निगम की गाड़ी पहुंचाएगी घर-घर राशन (कॉन्सेप्ट इमेज)
इंदौर (Indore) संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने किराना सामान, राशन एवं दूध की होम डिलीवरी को लेकर एक बैठक की, जिसमें नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, उपायुक्त संदीप सोनी एवं रजनीश कसेरा, सांची दुग्ध संघ के सीईओ ए.एन.द्विवेदी शामिल हुए.
नगर निगम की कचरा गाड़ी लेंगी ऑर्डर
इंदौर संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने बताया कि लॉक डाउन और कर्फ्यू का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम अति आवश्यक है. उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही लोग घर में रहें ये सुनिश्चित करना आवश्यक है, लेकिन लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है. आवश्यक वस्तुएं जैसे आटा, दाल, चावल, तेल, दूध और शक्कर आदि उनके घर तक पहुंचाया जाएगा.
सब्जियों की नहीं होगी सप्लाईप्रशासन ने जनता से अपील की है कि विपरीत परिस्थितियों में कम आवश्यकताओं में जीवन यापन कर कोरोना संकट की लड़ाई में वे प्रशासन का सहयोग कर सकते हैं. इसलिए लोग घर से बाहर ना निकलें. केवल अति महत्वपूर्ण कार्य जैसे जरूरी चिकित्सकीय परामर्श और दवा लेने के लिए ही बाहर निकलें. दवा खरीदने के लिए व्यक्ति उसके घर के सबसे नजदीक वाली दुकान पर पैदल जा सकता है. कमिश्नर त्रिपाठी ने बताया कि राशन की आपूर्ति के लिए ये सुनिश्चित किया जाएगा कि होलसेल विक्रेताओं के स्टॉक में कोई कमी ना हो. आलू प्याज भी किराने के सामान के साथ ही खरीदे जा सकेंगे. वहीं, हरी सब्जियों की सप्लाई अभी नहीं की जाएगी. इसके अतिरिक्त सामान क्रय करने की अपर लिमिट भी तय की जाएगी जिससे कि लोग ओवरस्टॉकिंग ना कर सकें.
कमिश्नर ने सांची दुग्ध संघ के साथ ही बैठक
कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने किराना सामान, राशन एवं दूध की होम डिलीवरी को लेकर एक बैठक की, जिसमें नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, उपायुक्त संदीप सोनी एवं रजनीश कसेरा, सांची दुग्ध संघ के सीईओ ए.एन.द्विवेदी शामिल हुए. बैठक में बताया गया कि सांची दुग्ध संघ की 5.5 लाख लीटर दूध की क्षमता है. शहर के प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन उनकी पूर्ति के मुताबिक घर घर दूध बांटा जा सकता है. सांची के अधिकारियो का कहना है कि प्राइवेट दूध विक्रेता भी उन्हें दूध दे सकते हैं. वे 1- 1 लीटर की पैकिंग करके देंगे क्योंकि पैकेट में दूध के वितरण से कोरोना वायरस फैलने का खतरा कम हो जाता है.
ये भी पढ़ें: इंदौर में 20 नये मरीज़ों में Coronavirus की पुष्टि, संक्रमितों में 3 और 5 साल के बच्चे भी शामिल
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 1, 2020, 5:20 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 16 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 18 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 12 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 12 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 12 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 12 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 12 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 13 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 13 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 18 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 18 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 19 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 23 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 25 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 25 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 25 दिन पहले






