इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में 20 मई को होने वाली मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियाँ अंतिम चरण में।कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों की ली बैठक।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा यह इंदौर के लिए गौरवपूर्ण अवसर, व्यवस्थाओं में नहीं रहे कोई कमीइंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में 20 मई को प्रस्तावित मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा यह इंदौर के लिए गौरवपूर्ण अवसर, व्यवस्थाओं में नहीं रहे कोई कमी
इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में 20 मई को प्रस्तावित मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए इंदौर के कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इंदौर के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन की सभी व्यवस्थाएं इसकी गरिमा के अनुरूप होनी चाहिये। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी नहीं रहें।
उन्होंने निर्देश दिए कि आने वाले किसी भी अतिथि को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। साथ ही जिन स्थलों पर ड्यूटी लगाई गई है, उनका निरीक्षण भी कर लिया जाए। उन्होंने आपसी समन्वय और सतत संवाद के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, एमपीआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य तथा श्रीमती निशा डामोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि राजवाड़ा में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बैठक स्थल, आवास, परिवहन, यातायात, आकस्मिक चिकित्सा, अग्निशमन आदि सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
मंत्रिमंडल बैठक के पूर्व 19 मई को लता मंगेशकर सभागृह में अहिल्या माता के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन होगा। इसी दिन रात्रि में मंत्रियों द्वारा प्रसिद्ध सराफा बाजार चौपाटी का भ्रमण भी प्रस्तावित है।
बगैर सूचना के अनुपस्थित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बगैर सूचना के अनुपस्थित अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती सुप्रिया बिसेन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। राजवाड़ा के भीतरी क्षेत्र के लिए अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य को जवाबदारी दी गई है। इसी तरह राजवाड़ा के बाहरी भाग में व्यवस्थाओं के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार को दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार गणेश हाल के लिए एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, दरबार हाल के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रिया पटेल, राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा पर माल्यार्पण की व्यवस्था के लिए नगर निगम के उद्यान प्रभारी श्री नागेंद्र भदोरिया, विद्युत संबंधी व्यवस्था के लिए अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल श्री मनोज शर्मा, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. सैत्या एवं एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव, अन्य व्यवस्थाओं के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मनीष उदेनियां आदि को जवाबदारी सौंपी गई है। सभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग हेतु लाइजनिंग अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले
