अपना मालवी भोज का पेले इंदौरी स्वाद, तो लेनो ही होगो घूम जो, फिर जो और फिर दिजो इंदौर के खिताब
इंदौर। (रोहित त्रिवेदी) राजवाड़ा की सूरत और सीरत तो पेले ही स्मार्ट सिटी ने बदली दी थी, लेकिन जो आज अन्दर हो रहा है, वो भी किसी स्मार्टनेस से कम नी दिख री है। बस देर है तो अब मंत्रियों के आगमन की।

इंदौर। (रोहित त्रिवेदी) राजवाड़ा की सूरत और सीरत तो पेले ही स्मार्ट सिटी ने बदली दी थी, लेकिन जो आज अन्दर हो रहा है, वो भी किसी स्मार्टनेस से कम नी दिख री है।
बस देर है तो अब मंत्रियों के आगमन की। नि:संदेह ही इंदौर को हर बार हर कार्यक्रम के लिए आजमाया जाता है। बड़े कार्यक्रम तो होटलों में हो ही जाते है, लेकिन सही मायनों में तो अब तक सबसे बड़ा कार्यक्रम राजवाड़ा पर ही हो रहा है, जिसमें 30 मंत्रियों की सुरक्षा, खान – पान, रहना और उनकी कदम ताल करना।
यक़ीनन यदि किसी परिसर को सजाना और संवारना है, तो उसमे बहुत अथक मेहनत, विजन, काम की सीमा, सभी विभागों से समन्वय करना आसान बात नहीं होती है।
जिला प्रशासन और नगर निगम दोनों ही अत्यधिक व्यस्ततम विभाग है। कलेक्टर आशीष सिंह और निगम आयुक्त शिवम वर्मा दोनों ही पिछले कई दिनों से विभिन्न विभागों की टीम के साथ बैठक करने के साथ काम की रूपरेखा तैयार कर रहे थे।
आखिकार सभी जनप्रतिनिधि से लगातार कॉर्डिनेशन के बाद अब अपने स्तर पर इस कैबिनेट को सफलता पूर्वक संपन्न कराने का बीड़ा भी पूरी टीम पर है। सच मानो तो कोई भी काम इतना आसान नहीं होता है।
इन्हीं तैयारियों के बीच भोपाल की लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, तैयारियों की बैठक, आम जनता से मिलना, फील्ड वर्क के साथ अन्य कार्य कभी नहीं रुकते है।
किसी कार्य की सफलता भी टीम के लीडर के साथ उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले सदस्यों से ही संभव हो पाती है।
ऐसा ही कुछ इंदौर में हो रही कैबिनेट की तैयारियों को लेकर भी दिखाई दे रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह हमेशा से कूल नेचर के साथ सभी पर विश्वास करते हुए उन्हें एप्रिशिएट करने से भी कभी पीछे नहीं रहते है।
इसलिए सभी तैयारियों को लेकर उनकी बारीकी से हर कोई परिचित भी है। बड़े बड़े इवेंट के साथ कई विकास कार्यों को वे बहुत ही सहजता से ऐसे निभाते है, मानो उनके लिए ये सब कोई नया नहीं है। फिर भी हर काम को वे बेहद गंभीरता से निभाने में कभी पीछे नहीं हटते है।
इंदौर जिला प्रशासन के तहसीलदार से लेकर SDM , ADM के साथ निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी भी रात दिन सभी व्यवस्थाओं को जुटाने में लगे है।
भव्यता के पीछे अच्छी भावना हो तो कोई भी काम कठिन नहीं लगता है। इस कार्यक्रम के लिए कलेक्टर और निगम आयुक्त की जोड़ी फिर से कमाल कर गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले