देश की बात, आपके शहर से
Indore31°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
अब निगम नियुक्त कर रहा है कंसल्टेंट जो बताएगा शहर में कहां होगा 24 घंटे वाटर सप्लाई
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

अब निगम नियुक्त कर रहा है कंसल्टेंट जो बताएगा शहर में कहां होगा 24 घंटे वाटर सप्लाई

इंदौर। इंदौर नगर निगम की नर्मदा परियोजना द्वारा स्मार्ट सिटी क्षेत्र के रूप में राजबाड़ा क्षेत्र में 24 घंटे वाटर सप्लाई की योजना बनाई गई थी। इस योजना को रद्द कर दिया गया है।

Abhishek Raghuvanshi17 मई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर। इंदौर नगर निगम की नर्मदा परियोजना द्वारा स्मार्ट सिटी क्षेत्र के रूप में राजबाड़ा क्षेत्र में 24 घंटे वाटर सप्लाई की योजना बनाई गई थी। इस योजना को रद्द कर दिया गया है। अब नगर निगम द्वारा नया कंसल्टेंट नियुक्त किया जा रहा है। यह कंसल्टेंट बताएगा कि इंदौर शहर में किस स्थान पर 24 घंटे वाटर सप्लाई किया जाए। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट नगर निगम की स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा जब बड़ा गणपति चौराहा से लेकर कृष्णपुरा तक सडक़ का चौड़ीकरण करने का कार्य किया गया था, उस समय कहा गया था कि इस सडक़ को चौड़ा करने के बाद में इस पूरे क्षेत्र पर हम फोकस करेंगे। यहां नागरिकों को 24 घंटे जल प्रदाय किया जाएगा। स्मार्ट सिटी कंपनी की पहल पर निगम की ओर से यह ऐलान किया गया था कि यह क्षेत्र शहर का पहला और एकमात्र ऐसा क्षेत्र होगा, जहां निगम लोगों को 24 घंटे भरपूर पानी भरपूर प्रेशर से देगा। इस क्षेत्र में लोगों के नल कनेक्शन पर मीटर लगाए जाएंगे। जो व्यक्ति जितने पानी का उपयोग करेगा उससे उतने ही पानी का पैसा लिया जाएगा। बिजली के बिल की तरह नागरिकों के घरों पर हर महीने नल का बिल भी भेजा जाएगा। इस बिल में कोई निश्चित राशि नहीं होगी, बल्कि उपयोग किए गए पानी के अनुसार राशि ली जाएगी।

नगर निगम द्वारा बनाई गई यह महत्वाकांक्षी योजना कागज पर बनने के बाद कागज पर ही ढेर हो गई है। अब स्मार्ट सिटी कंपनी और नर्मदा परियोजना विभाग द्वारा यह तय कर लिया गया है कि राजबाड़ा और उससे जुड़े पूरे क्षेत्र में 24 घंटे जल प्रदाय नहीं किया जाएगा। इस योजना के समाप्त होने के बाद अब नर्मदा परियोजना विभाग द्वारा नई योजना तैयार करने के लिए कसरत शुरू कर दी गई है। विभाग के अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अब विभाग द्वारा नए सिरे से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट की नियुक्ति की जा रही है। जिसे नियुक्त किया जाएगा उसके द्वारा सारे शहर को स्टडी करके बताया जाएगा कि कौन से क्षेत्र में नगर निगम द्वारा सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे जल प्रदाय का कार्य किया जाए। यह बताने के साथ ही इस कंसल्टेंट द्वारा इस कार्य के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जाएगी। फिर निगम द्वारा इस रिपोर्ट के आधार पर काम किया जाएगा। उसके बाद में उस क्षेत्र में 24 घंटे जल प्रदाय की योजना को शुरू किया जाएगा। निगम द्वारा इस कार्य की लागत प्राथमिक रूप से 1.66 करोड़ रुपए मानी गई है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले
↑