मोबाइल की लत और देर रात तक जागरण के चलते बजने लगासबसे बड़ा टेंशन कि ..अब नाबालिग और युवा भी चपेट में
इंदौर। शहर के विशेषज्ञ डाक्टर्स के अनुसार मोबाइल की लत, अनियमित दिनचर्या और फास्ट फूड के चलते इंदौर में 4 लाख से ज्यादा लोग हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) अथवा हाई ब्लडप्रेशर बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
इंदौर। शहर के विशेषज्ञ डाक्टर्स के अनुसार मोबाइल की लत, अनियमित दिनचर्या और फास्ट फूड के चलते इंदौर में 4 लाख से ज्यादा लोग हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) अथवा हाई ब्लडप्रेशर बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि अब नाबालिग और युवा वर्ग भी बड़ी तेजी से इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। हम सभी के लिए यह रेड अलर्ट अलार्म (खतरे का सायरन) है ।
यह खुलासा आज वल्र्ड हाइपरटेंशन डे (विश्व उच्च रक्तचाप दिवस) पर इंदौर स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉक्टर जीएल सोढ़ी ने किया। इनके अलावा डाक्टर माधव हसानी ने बताया कि देश या शहर की कुल आबादी का दस प्रतिशत लोग हाइपरटेंशन मतलब हाइ ब्लडप्रेशर बीमारी की गिरफ्त में हैं। यह जानकारी सरकारी या निजी हॉस्पिटल के डाक्टर्स के पास इलाज के लिए आने वाले मरीजों की मेडिकल जांच के दौरान सामने आई है।
मोबाइल की गंदी लत और देर रात तक जागना मुख्य वजह
सिविल सर्जन डॉक्टर सोढ़ी ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति का सही ब्लडप्रेशर 80 – 120 होता है, मगर एंड्रॉइड मोबाइल और इंटरनेट की गंदी लत के चलते युवा वर्ग ही नहीं, बल्कि कई नाबालिग भी हाई ब्लडप्रेशर की चपेट में आते जा रहे हैं, क्योंकि मोबाइल की वजह से युवा और नाबालिग बहुत देर रात तक जागते रहते हैं। यह वर्ग 24 घंटे में से 16 से 18 घंटे मोबाइल या लैपटॉप चलाता है। इस कारण मोटापा सहित कई अन्य गंभीर बीमारियां धीरे -धीरे इन्हें जकड़ लेती हैं।
फास्ट फूड, बढ़ता हुआ वजन और अनियमित दिनचर्या
एंड्रॉइड मोबाइल के कारण न सिर्फ नाबालिग, बल्कि युवाओं सहित प्रौढ़ अवस्था के लोग भी अब घर पर अधिकांश समय तक लगातार मोबाइल चलाते रहते हैं। इस कारण नाबालिग जहां मैदानी खेलों से तो वहीं युवा वर्ग भी मेहनत वाले शारीरिक कार्यों से दूर होते जा रहे हैं। इस कारण न सिर्फ मोटापा बढ़ रहा है, बल्कि ब्लडप्रेशर, डायबिटीज बीमारियों का शिकंजा बड़ी तेजी से कसता जा रहा है।
हॉइपरटेंशन के नुकसान
हाई ब्लडप्रेशर (हाइपरटेंशन) को नियंत्रित न रखने से पीडि़त मरीज हृदय रोग, दिल का दौरा, ब्रेन स्ट्रोक, दृष्टिहानि (अंधत्व) का शिकार, किडनी फेल, याददाश्त कमजोर, डिमेंशिया और यौन रोग का शिकार हो सकता है।
हाई ब्लडप्रेशर के यह हैं लक्षण
सिर में लगातार दर्द रहना, अचानक खड़े होने पर चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना, अचानक दृष्टि (नजर) धुंधली हो जाना, थोड़ी सी मेहनत करने पर थकान और कमजोरी महसूस करना, सांस फूलना या सांस लेने में तकलीफ होना, नाक से खून आ सकता है। इन लक्षणों का अनुभव होते ही पीडि़त को तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कांस्टेबल की भर्ती के दौरान जब युवकों की मेडिकल जांच की गई तो कई युवा हाई ब्लडप्रेशर और डायबिटीज के शिकार निकले । इसी तरह इलाज के लिए आने वाले नाबालिगों में शामिल लगभग 10 प्रतिशत मोटे बच्चे भी इस बीमारी का शिकार निकले। यकीनन यह बहुत चिंता की बात है । इसकी वजह से शहर का युवा वर्ग और नाबालिग दिनोदिन अंदर से खोखले होतो जा रहे हैं ।
डॉ. आशुतोष शर्मा, लाल अस्पताल, इंदौर

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले