
इंदौर | खजराना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम कोमल पंवार (14) निवासी स्वर्ण बाग कॉलोनी है। परिजन ने बताया कि वह 10वीं छात्रा थी। सोमवार उसके सुबह भाई को नहाने के लिए उठाया तो वह बोला कुछ देर बाद उठेगा। इसके बाद कोमल बाथरूम में चली गई। काफी देर बाद भी नहीं निकली तो जाकर चेक किया। दरवाजा बंद मिलने पर जैसे तैसे खोला तो वह फंदे पर लटकी मिली।
