
इंदौर| हीरानगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उससे 9 साल छोटे युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। दोनों की पहचान एक कंपनी के काम को लेकर हुई थी। पुलिस ने 46 साल की महिला की शिकायत पर 35 साल के हेमंत सिंह बगावत निवासी सुंदरनगर एक्सटेंशन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि हेमंत और मेरी दोस्ती हो गई। एक दिन वह मेरे घर पर आया और बोला वह मुझे पसंद करता है। फिर संबंध बनाने के लिए जोर देने लगा। मैंने उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना। उसके बाद मैंने हेमंत से बात बंद कर दी। वह मुझे बदनाम करने की धमकी देकर ज्यादती करने लगा।
