
इंदौर | बाणगंगा क्षेत्र में लड़की को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों के खिलाफ पथराव, घर में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने ऑटोमोबाइल कंपनी में सेल्समैन आकाश विश्वकर्मा निवासी गोविंद नगर की शिकायत पर पीयूष मौर्य, सुमित अहिरवार और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजेंद्र ने बताया, सुमित मोहल्ले की लड़की से बात करता था। लड़की के पिता को इसका पता चला तो उनका विवाद हो गया। सुमित मुझ पर शंका करने लगा कि मैंने लड़की के पिता को उनके बारे में बताया होगा। रविवार रात 11.30 बजे तीनों आरोपी मेरे घर पहुंचे। मुझे गालियां देते हुए घर में पत्थर मारे। मेरी एक्टिवा में तोड़फोड़ कर भाग गए।
