बुर्का पहनकर बर्खास्त कॉन्स्टेबल ने की डेढ़ करोड़ की चोरी:साली के लिविंग पार्टनर के घर से 20 तोला सोना भी गायब किया; सीसीटीवी में नजर आए
इंदौर के पलासिया इलाके में पिछले दिनों डेढ़ करोड़ की चोरी हुई। बिल्डर के साथ लिव-इन में रहने वाली महिला ने बताया कि वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गई थी, तभी आरोपियों ने फ्लैट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
इंदौर के पलासिया इलाके में पिछले दिनों डेढ़ करोड़ की चोरी हुई। बिल्डर के साथ लिव-इन में रहने वाली महिला ने बताया कि वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गई थी, तभी आरोपियों ने फ्लैट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी तीन बैग लेकर फरार हो गए, जिनमें करीब डेढ़ करोड़ रुपए और लगभग 20 तोला सोना था।
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज निकाले तो उसमें बुर्के में दो संदिग्ध दिखाई दिए। लगातार जांच के दौरान पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की, जिसमें चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला का बर्खास्त पुलिसकर्मी जीजा ही इस वारदात का मास्टरमाइंड निकला।
चोरी शुभ लाभ प्राइम टाउनशिप के एक फ्लैट में हुई थी, जहां पार्लर संचालिका शिवाली जादौन ने अपने फ्लैट से तीन बैग चोरी होने की शिकायत की थी। ये बैग उसके लिव-इन पार्टनर अंकुश, निवासी एरोड्रम, के थे। पुलिस ने जब अंकुश से पूछताछ की, तो उसने बताया कि बैग में प्रॉपर्टी सौदे के करीब डेढ़ करोड़ रुपए रखे हुए थे।
पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की, जिसमें पता चला कि शिवाली का जीजा धीरू थापा, निवासी डीआरपी लाइन और उसका साथी छोटू इस चोरी में शामिल थे। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात के समय धीरू थापा और छोटू ही बुर्का पहनकर पहुंचे थे।
उन्होंने चोरी को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए। चोरी के बाद उन्होंने रुपए अपने अन्य साथी प्रवीण को दे दिए, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस मामले में पुलिस ने शिवाली को भी हिरासत में ले लिया है।
बर्खास्त पुलिसकर्मी है धीरू थापा
जांच में पता चला कि धीरू थापा पहले पुलिस विभाग में आरक्षक था। उसकी भर्ती खंडवा में हुई थी, लेकिन 2010 में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के कारण उसे पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया। बर्खास्तगी के बाद वह छोटे-मोटे काम करने लगा।
शिवाली काफी समय से अंकुश के साथ रह रही थी, लेकिन उसे शक था कि अंकुश उसे कभी भी छोड़ सकता है। अंकुश अधिकतर अपने व्यापार के पैसे शुभ लाभ प्राइम टाउनशिप में लाकर रखता था। शिवाली ने यह बात अपने जीजा धीरू थापा को बताई, जिसके बाद सभी ने मिलकर चोरी की योजना बनाई। पुलिस अफसर जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे।
पहले भी विवादों में आ चुका है अंकुश
अंकुश एरोड्रम इलाके का रहने वाला है। कुछ महीने पहले उसका एक विवाद हुआ था, जिसमें दो महिलाओं ने पलासिया पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जब अंकुश को इसकी जानकारी लगी, तो उसने एरोड्रम पुलिस से सांठगांठ कर उन्हीं महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। उस समय एरोड्रम थाने के टीआई राजेश साहू थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले