अनाधिकृत गोदाम से उचित मूल्य दुकान का संचालन करने पर कार्रवाई।
उचित मूल्य दुकानों की मिल रही थी लगातार शिकायतें। इंदौर जिले में अनाधिकृत गोदाम एवं अन्य स्थानों से उचित मूल्य दुकानों का संचालन करने पर कार्रवाई की गई।
उचित मूल्य दुकानों की मिल रही थी लगातार शिकायतें।
इंदौर जिले में अनाधिकृत गोदाम एवं अन्य स्थानों से उचित मूल्य दुकानों का संचालन करने पर कार्रवाई की गई। जिला आपूर्ति नियंत्रक के निर्देश पर खाद्य विभाग की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री तृप्तिमाला मिश्रा के द्वारा भानगढ़ आपूर्ति स्टोर्स द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कोड क्रमांक 801044 की जांच की गई। जांच में पाया गया कि दुकान का संचालन अधिकृत स्थान/गोदाम से न होकर, किसी अन्य अनाधिकृत स्थान पर अनाधिकृत गोदाम से संचालन करते पाये जाने पर कार्रवाई की गई। उक्त गोदाम में उचित मूल्य दुकान का नाम प्रदर्शित बोर्ड नहीं पाया गया। इसके अलावा स्टॉक बोर्ड, सूचना बोर्ड, सीएम हेल्पलाईन बोर्ड, निगरानी समिति बोर्ड अथवा अन्य किसी प्रकार के सूचना बोर्ड का प्रदर्शन होना नहीं पाया गया। दुकान/गोदाम की जांच में भौतिक सत्यापन किये जाने पर 23.49 क्विंटल गेहूं, 14.46 क्विंटल चावल एवं 2.23 क्विंटल शक्कर की कमी पायी गई।
उक्त अनाधिकृत गोदाम/दुकान में गंभीर अनियमितताएं पाई जाने के कारण मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने के कारण प्राधिकार पत्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एस. व्यास एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तृप्ति माला मिश्रा द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। गोदाम/दुकान संचालक के अध्यक्ष/विक्रेता राजेंद्र चौकसे, सहायक आशुतोष चौकसे के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले