इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य हुआ प्रारंभ।
किसानों का तिलक लगाकर और साफा बांधकर किया गया स्वागत सत्कार। किसानों से ही पूजन-अर्चन कराकर खरीदी कार्य का किया गया मुहुर्त। पहले दिन लगभग दो हजार क्विंटल गेहूं खरीदी गया समर्थन मूल्य पर।

किसानों का तिलक लगाकर और साफा बांधकर किया गया स्वागत सत्कार।
किसानों से ही पूजन-अर्चन कराकर खरीदी कार्य का किया गया मुहुर्त।
पहले दिन लगभग दो हजार क्विंटल गेहूं खरीदी गया समर्थन मूल्य पर।
__
इंदौर जिले में राज्य शासन द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार आज 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पहले दिन आज अपनी उपज लाने वाले किसानों का पुष्पमाला पहना-तिलक लगाकर और साफा बांधकर स्वागत-सत्कार किया गया। जिले में किसानों से ही पूजन-अर्चन कराकर खरीदी कार्य का मुहुर्त किया गया। पहले दिन लगभग दो हजार क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा गया। जिले में कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये व्यापक इंतजाम किये गये हैं। जिले में खरीदी के लिये 91 केन्द्र बनाये गये हैं। किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों पर किसानों के बैठने, छाया, टेंट, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। खरीदी केन्द्रों पर निःशुल्क स्लॉट बुकिंग करने हेतु हेल्प डेस्क भी बनाये गये हैं। किसानों को शीघ्र भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि जिले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
खरीदी का कार्य नोडल अधिकारी और अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल के निर्देशन में किया जा रहा है। अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल ने भी आज खरीदी केन्द्रों पर पहुंचकर खरीदी कार्य और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि पहले दिन 12 खरीदी केन्द्रों पर 50 ट्रालियों में आये लगभग 2 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई। खरीदी केन्द्रों पर गेंहू लाने वाले किसानों का पुष्पमाला पहना-तिलक लगाकर और साफा बांधकर स्वागत-सत्कार किया गया। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि इन्हीं किसानों से खरीदी कार्य का मुहुर्त भी कराया गया।
जिला उपार्जन समिति द्वारा जिले में किसानों के लिए पर्याप्त विगत वर्ष की भांति 91 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिसमें गोदाम पर 56, स्टील साइलो बरलाई 6, विभिन्न मंडी में 4 एवं समिति स्तर पर 25 केंद्र बनाए गए हैं। पंजीकृत किसान अपनी सुविधा से किसी भी केंद्र पर अपना निःशुल्क स्टॉल बुक करा कर अपनी उपज विक्रय कर सकेंगे। गेहूं उपार्जन 2600 रुपये प्रति क्विंटल के मान से (इसमें समर्थन मूल्य बोनस सम्मिलित है) पर की जायेगी।
कलेक्टर आशीष सिंह के विशेष निर्देश है कि किसानों को भुगतान में किसी प्रकार का विलंब ना हो। खरीदी तौल होने के उपरांत तत्काल समिति प्रबंधक ऑपरेटर बिल बनायें। उसके बाद उसी समय ऑपरेटर द्वारा रेडी टू ट्रांसपोर्ट किया जाए। हैंडलिंग चालान या ट्रांसपोर्ट चालान बनाया जाए एवं समस्त प्रक्रिया उसी दिन पूर्ण कर स्वीकृति पत्रक बनाने की कार्रवाई नागरिक आपूर्ति नियम वेयर हाउस कॉरपोरेशन द्वारा की जाये, किसानों को भुगतान की कार्रवाई अतिशीघ्र हो सकें। जिला उपार्जन समिति द्वारा फील्ड में किसानों को पर्याप्त बैठने व्यवस्था, छाया, पेयजल, साफ-सफाई हेतु पंख छलने, क्लीनिंग मशीन, हमाल तथा तौल के लिए पर्याप्त तौल कांटे आदि सुविधा/ व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाये। किसानों का भौतिक सत्यापन जिला स्तर से करने के साथ-साथ सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि नोडल अधिकारी जो केंद्र पर बनाए गए हैं, उनसे केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं का उपलब्ध सामग्री व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन तीन दिवस में पूर्ण करा कर पालन प्रतिवेदन जिला समिति को भेजा जाये।
गेहूं खरीदने के लिए कंट्रोल रूम आईपीसी बैंक इंदौर में बनाया गया है, जिसके नोडल महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के श्री आलोक जैन को बनाया गया है तथा उनके साथ एक विशेष दल लगाया गया है। वे किसानों की समस्याओं को कंट्रोल रूम 07312533200 पर प्राप्त कर शिकायत का उचित निराकरण समय सीमा में करायेंगे। गेहूं उपार्जन पंजीकृत किसानों से ही किया जाएगा। जिले में कुल 31 हजार 280 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। किसानों के पंजीयन 31 मार्च तक किए जाएंगे। किसानों से आग्रह किया गया है कि किसान समय-सीमा में अपना पंजीयन कराये ताकि उनको गेहूं बिक्री करने में कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले