कलेक्टर गाईड लाईन वर्ष 2025-26 में अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य दरों के निर्धारण एवं प्रस्तावों पर चर्चा हेतु जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न.
इंदौर जिले में कलेक्टर गाईड लाईन वर्ष 2025-26 में अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य दरों के निर्धारण एवं प्रस्तावों पर चर्चा हेतु कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
इंदौर जिले में कलेक्टर गाईड लाईन वर्ष 2025-26 में अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य दरों के निर्धारण एवं प्रस्तावों पर चर्चा हेतु कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, वरिष्ठ जिला पंजीयक द्वय डॉ. अमरेश नायडू और श्री दीपक शर्मा, जिला पंजीयक, उप पंजीयक और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिये 3226 लोकेशनों के लिये वृद्धि प्रस्तावित की गई है। यह प्रस्ताव अनुमोदन के लिये राज्य शासन को भेजा जायेगा।
बैठक में बताया गया कि पंजीयन एव मुद्रांक विभाग राज्य शासन की आय का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है। दस्तावेज के पंजीयन से प्राप्त होने वाली आय में अचल सम्पत्ति हेतु तैयार किये जाने वाली गाईड लाईन दरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इंदौर ऐसा जिला है जो प्रदेश में अचल संपत्तियों के पंजीयन से होने वाले राजस्व का 25 प्रतिशत से अधिक राजस्व देता है। महानिरीक्षक पंजीयन मध्यप्रदेश भोपाल से प्राप्त माह अप्रैल 2024 से माह फरवरी 2025 तक पंजीबध्द दस्तावेजों के आंकडों को अवलोकन से प्राप्त जानकारी अनुसार कई लोकेशन पर प्रचलित गाईड लाईन से अधिक मूल्य पर दस्तावेज पंजीबद्ध हो रहे है। इसको देखते हुए मध्यप्रदेश बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों का बनाया जाना और उनका पुनरीक्षण नियम, 2018 में दिये गये प्रावधानों के तारतम्य में वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंजीयन उप जिले यथा इन्दौर, महू, सांवेर, देपालपुर जिले में स्थित अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य की दरों के प्रस्ताव एवं दरों के निर्धारण, गाईड लाईन मूल्य के प्रस्तावों पर चर्चा हेतु उक्त बैठक आयोजित की गई।
इन्दौर जिले में गाईड लाईन वर्ष 2025-26 में कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा ऐसे आंकडे उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें प्रचलित गाईड लाईन से अधिक मूल्य पर दस्तावेज पंजीबद्ध हो रहे है। उक्त आंकड़ों का अध्ययन कर संबंधित लोकेशनों हेतु आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में वृद्धि के लिये प्रस्ताव प्रस्तावित किये गये हैं।
406 नई लोकेशनें
वित्तीय वर्ष 2025-26 कलेक्टर गाईड लाईन में इन्दौर जिले की लगभग 1112 लोकेशनों को आपस में मर्ज कर लगभग 407 नवीन लोकेशनें बनाई गई है। जिससे संपदा 2.0 में पोलीगोन की मैपिंग आसान हुई जिससे उन संबंधित लोकेशन पर दस्तावेज का पंजीयन सरलता से होगा।
जिले में 3226 लोकेशनों में वृद्धि प्रस्तावित
इन्दौर जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 कलेक्टर गाईड लाईन की कुल 4680 लोकेशन में से 3226 लोकेशनों में वृद्धि प्रस्तावित की गई है। शेष लोकेशनों में कोई वृद्धि प्रस्तावित नहीं की गई है। इनमें से 202 लोकेशन में 10 प्रतिशत तक, 275 लोकेशन में 11 से 20 प्रतिशत तक, 907 लोकेशन में 21 से 30 प्रतिशत तक, 904 लोकेशन में 31 से 50 प्रतिश्त तक, 636 लोकेशन में 51 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। अन्य 303 लोकेशनों में भी वृद्धि प्रस्तावित की गई है।
पंजीयन उप जिले यथा इन्दौर, महू, सांवेर, देपालपुर में 240 नवीन कॉलोनियों / लोकेशनों का नाम आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 की गाईड लाईन में राजस्व संग्रहण को दृष्टिगत रखते हुऐ जोडा जाना प्रस्तावित किया गया है। उक्त नवीन कॉलोनियों / क्षेत्रों एवं आसपास / समीप स्थित कॉलोनियों/क्षेत्रों एवं पंजीबद्ध किये जा रहे दस्तावेजों में संगणित दरों के समकक्ष प्रस्तावित की गई हैं। जिले में इस तरह 240 नवीन कालोनियों/लोकेशन में वृद्धि प्रस्तावित की गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 23 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले