
इंदौर के खजराना में रहने वाली एक युवती ने सुसाइड कर लिया। वह काम से वापस घर आई और फंदा लगा लिया। सूचना के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय भेजा गया है।
खजराना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माधुरी(20)पिता दिलीप सावले निवासी संजीवनी नगर ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगा ली। चाचा अनिल उसे लेकर बुधवार रात एमवाय अस्पताल पहुंचे थे।
मेड का काम करती थी माधुरी
परिवार के लोगों ने बताया कि माधुरी मेड का काम करती थी। बुधवार शाम को वह काम से घर आ गई थी। इसके बाद कमरे में गई और फंदे पर झूल गई। बाद में मां और पिता मार्केट से वापस आए तो उन्होंने बेटी को पीछे के कमरे में देखा।
परिवार के मुताबिक, माधुरी का एक भाई दिव्यांग है, जो ठीक से बोलने और चलने फिरने में असमर्थ है। घटना के समय वह घर पर मौजूद था। वहीं, एक भाई काम पर गया हुआ था। माधुरी अपने माता पिता की इकलौती बेटी है। पुलिस के मुताबिक मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है। मामले में जांच की जा रही है।
