पुलिस की हिदायत- रंगों से दिक्कत तो मस्जिदें ढक लें:महू में छतों पर भी नजर; होली पर इंदौर में 2 हजार का फोर्स तैनात
महू में रविवार रात हुए विवाद के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। 21 जगहों पर होलिका दहन होना है।
महू में रविवार रात हुए विवाद के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। 21 जगहों पर होलिका दहन होना है। इन इलाकों के आसपास जहां-जहां मस्जिदें हैं, वहां पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से कहा है कि यदि होली के रंगों से दिक्कत हो तो उन्हें प्लास्टिक से कवर कर दें।
इंदौर और महू में पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ड्रोन से इलाकों में निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील इलाकों में पुलिस फिक्स पॉइंट रहेगी। यानी पुलिस यहां पूरे समय तैनात रहेगी। गुरुवार शाम से ही पुलिस फोर्स इलाकों में तैनात हो जाएगा। इससे पहले त्योहार को देखते हुए बुधवार रात को पुलिस ने इंदौर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।
दरअसल, 9 मार्च की रात भारत-न्यूजीलैंड मैच में भारत की जीत के बाद महू में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। उत्पातियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़, आगजनी, पत्थरबाजी कर दी। जमकर हंगामा चला। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज करने के साथ ही आंसू गैस तक छोड़े। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला था।
ड्रोन से इलाकों में की जाएगी निगरानी
एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि महू में गुरुवार को प्रमुख रूप से 21 जगह होलिका दहन होगा। इसके अलावा कई लोग घरों के बाहर भी होलिका दहन करेंगे। त्योहार को देखते हुए महू में पुलिस मुस्तैद है। पिछले 3 दिनों से ड्रोन से नजर रखी जा रही है। होली के दिन भी ड्रोन से नजर रखी जाएगी। सभी जोन में 2-2 ड्रोन रहेंगे। 3 से ज्यादा ड्रोन से होली पर संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जाएगी। घरों की छतों पर होने वाली मूवमेंट पर भी नजर रखेंगे।
महू की घटना को देखते हुए इंदौर में भी सख्ती रहेगी। अगर कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार की हरकत करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। तनाव की स्थिति बनती है तो रिजर्व बल भी रहेगा जो तत्काल स्थिति को संभालेगा और सख्ती से निपटा जाएगा।
जहां विवाद हुआ, वहां पुलिस का फिक्स पॉइंट
होलिका दहन की जगह, संवेदनशील पॉइंट और बाजार के प्रमुख इलाकों में पुलिस तैनात रहेगी। 200 से ज्यादा पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जिस मस्जिद के बाहर विवाद हुआ था, वहां पर पुलिस का फिक्स पॉइंट रहेगा। इसके साथ ही आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की एक टुकड़ी भी यहां के लिए अलॉट होने की जानकारी मिली है। वह भी गुरुवार को यहां तैनात हो जाएगी।
एएसपी रूपेश द्विवेदी का कहना है कि पुलिस ने हिदायत दी है कि रंग को लेकर आपत्ति है तो मस्जिदों को ढक लें। इस मामले में महू के शहरकाजी और जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद जाबिर से उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन उनका मोबाइल बंद था।
2 हजार का फोर्स, 90% बल मैदान में
महू की घटना को देखते हुए इंदौर में पुलिस अलर्ट है। इंदौर में दो हजार से ज्यादा का पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि गुरुवार शाम से ही पुलिस की ड्यूटी लग जाएगी। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर पुलिस जवान रहेंगे। 90% थानों का बल मैदान में रहेगा। केवल 10% बल थाने पर रहेगा, जो थाने की व्यवस्थाओं को संभालेंगे।
175 पुलिस पेट्रोलिंग मोबाइल्स
होली के त्योहार को देखते हुए थाने का बल थाने पर ही रहेगा। यानी यहीं से उन्हें ड्यूटी भी करना है और यहीं सोना भी है। दो हजार अधिक फोर्स सहित 175 पुलिस पेट्रोलिंग मोबाइल्स रहेंगी, जिन्हें सेक्टर में डिवाइड किया है। ये पुलिस पेट्रोलिंग मोबाइल्स लगातार इलाकों में घुमती रहेगी। 40 फिक्स पैकेट रहेंगे, जो संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए हैं।
कानून व्यवस्था के लिए SDM की ड्यूटी
इंदौर जिले में होलिका दहन, धुलेंडी और रंग पंचमी के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम की ड्यूटियां लगाई गई है। एसडीएम संबंधित पुलिस अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहेंगे। कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश भी निकाला है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 23 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले