इंदौर में शनिवार को हिंदू संगठन बंद करवाएंगे क्लब और पब, पुलिस ने बंद करवाई थी भजन संध्या
पुजारी राहुल ने बताया कि शनिवार रात 9 बजे विजय नगर चौराहे पर बड़ी संख्या पुजारी, साधु, हिंदू संगठन, करणी सेना, भक्त, छात्र शक्ति सहित संत समाज एकजुट होंगे।
पुजारी राहुल ने बताया कि शनिवार रात 9 बजे विजय नगर चौराहे पर बड़ी संख्या पुजारी, साधु, हिंदू संगठन, करणी सेना, भक्त, छात्र शक्ति सहित संत समाज एकजुट होंगे। इसके बाद रात 10.30 बजे आस-पास के सभी पब और क्लब को बंद करवाया जाएगा। यहीं पर पुलिस को ज्ञापन भी दिया जाएगा।
विजय नगर स्थित काली मंदिर में चल रही भजन संध्या बंद कराने का मामला।
महाशिव रात्रि पर मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया था।
रात 10.45 बजे विजय नगर थाने से पुलिसकर्मी आए तो भजन बंद करवा दिए।
इंदौर। पुलिस द्वारा मंदिर में चल रही भजन संध्या बंद करवाने के मामले में हिंदू संगठन सहित संत समाज शनिवार रात विजय नगर में एकत्र होगा और आस-पास के पब और क्लब को बंद करवाएगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार रात करीब 10.45 बजे विजय नगर स्थित काली मंदिर में भजन संध्या चल रही थी। इसी बीच पुलिस ने प्रशासन के निर्देश का हवाला देकर भजन बंद करवा दिए थे। नाराज भक्तों ने पास ही संचालित हो रहे पब में घुसकर हनुमान चालिसा का पाठ कर विरोध जताया था।
पुलिस की एकतरफा कार्रवाई पर उठे सवाल
काली मंदिर के पुजारी राहुल यादव ने बताया कि महाशिव रात्रि पर मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया था।
रात करीब 10.45 बजे विजय नगर थाने से पुलिसकर्मी आए तो भजन बंद करवा दिए। पूछने पर प्रशासन के आदेश का हवाला दिया।
जबकि इसी क्षेत्र में देर रात पब और क्लब संचालित होते हैं, बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती है।
इसके बाद हिंदू संगठन और आस-पास के मंदिरों के पुजारी और भक्त एकत्र हो गए।
इसके बाद रात करीब 11.20 बजे हम सभी पास के एक पब में पहुंचे, जो कि संचालित हो रहे था। यहां पर हनुमान चालिसा का पाठ किया।
यह है सरकारी नियम
इसी माह कलेक्टर आशीष सिंह ने ध्वनि विस्तारक यंत्र काे लेकर आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया कि रात 10 से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर, डीजे आदि बजाने पर सख्ती कार्रवाई होगी। डीजे वाहन पर दो ही स्पीकर लगा पाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से पांच अप्रैल तक लागू रहेगा। इसके साथ ही लाडडस्पीकर, डीजे, प्रेशर हार्न सहित अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए सक्षम प्राधिकारी से लेनी होगी अनुमति। वाहन में मध्यम आकार के दो लाउडस्पीकर लगाने की मिलेगी अनुमति। प्रेशर हार्न के रखने और बेचने पर प्रतिबंध।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Sportsआर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजर 15 मिनट पहले
Health & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 41 मिनट पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 2 घंटे पहले
TechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 9 घंटे पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 16 घंटे पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 16 घंटे पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 17 घंटे पहले
Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 17 घंटे पहले
TechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 19 घंटे पहले
Technologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 19 घंटे पहले
Lifestyleनताशा बेडिंगफील्ड का नया गाना ‘Dot Dot Dot’ जारी 21 घंटे पहले
Businessपेंशन फंड पर उम्र बढ़ने का खतरा: वैश्विक पेंशन संकट 23 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले