शिव बारात में तीन युवकों को कटर मारे:नर्मदापुरम के बनखेड़ी में थाने का घेराव-प्रदर्शन; आज शहर बंद
नर्मदापुरम के बनखेड़ी में शिव बारात के दौरान तीन युवकों को बदमाशों ने ब्लेड मार दिया। लोगों ने एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया। उसे लेकर थाने पहुंचे। यहां हिंदूवादी संगठनों के सदस्य इकट्ठा हो गए।
नर्मदापुरम के बनखेड़ी में शिव बारात के दौरान तीन युवकों को बदमाशों ने ब्लेड मार दिया। लोगों ने एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया। उसे लेकर थाने पहुंचे। यहां हिंदूवादी संगठनों के सदस्य इकट्ठा हो गए। थाना परिसर में बैठकर नारेबाजी करने लगे।
घटना बुधवार रात करीब 9.30 से 10 बजे के बीच की है। प्रदर्शन के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने फरार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना के विरोध में आज बनखेड़ी के सकल हिंदू समाज ने नगर बंद का आह्वान किया है।
बनखेड़ी थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया- यासीन खान, रजी खान और अरमान खान ने शिव बारात में शामिल अशोक मेहरा, सुमित यादव और मोहित पर हमला किया। यासीन को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया था। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मारपीट करने सहित गैर जमानती धाराएं भी लगाई हैं।
2000 रुपए देने से इनकार पर हमला किया
फरियादी अशोक मेहरा ने पुलिस को बताया कि वो शिव बारात में शामिल था। झंडा चौक के पास यासीन खान आया और गाली देते हुए 2000 रुपए मांगे। इनकार करने पर ब्लेड से वार करने लगा। मोहित और सुमित बीचबचाव करने आए तो रजी खान और अरमान ने ब्लेड मारे। पीठ और हाथ पर चोट लगी है।
थाना परिसर में हिंदू संगठनों की नारेबाजी
शिव बारात में शामिल लोगों ने यासीन खान को पकड़ लिया। रजी खान और अरमान खान भाग निकले। रात 10.30 बजे हिंदू संगठन के लोगों ने थाना परिसर में बैठकर नारेबाजी की। रात 12 बजे बनखेड़ी पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल ने कहा- भगवान शिव की बारात में इस तरह की हरकत का हम विरोध करते हैं। व्यापारी भाइयों से दुकानें बंद रखकर बंद में सहयोग करने का आह्वान किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 1 घंटा पहले
TechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 8 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 13 घंटे पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 16 घंटे पहले
Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 16 घंटे पहले
TechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 18 घंटे पहले
Technologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 18 घंटे पहले
Lifestyleनताशा बेडिंगफील्ड का नया गाना ‘Dot Dot Dot’ जारी 20 घंटे पहले
Businessपेंशन फंड पर उम्र बढ़ने का खतरा: वैश्विक पेंशन संकट 21 घंटे पहले
BusinessUK बजट में £1.5bn म्योर बोर्रोइंग फसिलिटी की घोषणा 22 घंटे पहले
Sportsकिमी एंटोनेली ने यूएस F1 GP में जीत दर्ज की 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले