देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में बीआरटीएस हटना शुरू, जीपीओ चौराहे से शिवाजी वाटिका के बीच काटी गई रेलिंग
देश 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में बीआरटीएस हटना शुरू, जीपीओ चौराहे से शिवाजी वाटिका के बीच काटी गई रेलिंग

इंदौर में बीआरटीएस को हटाने का काम शुरू हो गया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे से बीआरटीएस को तोड़ने का काम शुरू किया है।

Abhishek Raghuvanshi1 मार्च 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में बीआरटीएस को हटाने का काम शुरू हो गया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे से बीआरटीएस को तोड़ने का काम शुरू किया है। जीपीओ चौराहे से शिवाजी वाटिका के बीच की रेलिंग को हटाया गया है।
बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़ने में लगेंगे चार से पांच महीने।
आई बसें मिक्स लेन में चलेंगी, नए सिरे से बस स्टाप बनेंगे।
हाई कोर्ट के आदेश के बाद बीआरटीएस तोड़ने का काम जारी।
इंदौर। हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे से बीआरटीएस को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। शुरुआत जीपीओ चौराहा से शिवाजी वाटिका के बीच की गई। यातायात थमते ही देर रात निगम की टीम जीपीओ चौराहा पहुंची और यहां गैस कटर की मदद से बीआरटीएस की रेलिंग को काटना शुरू किया। साथ में चल रही मशीन से बीआरटीएस के बीम को उखाड़ा जा रहा है। इसके पहले सिटी बस ऑफिस में हुई बैठक में बीआरटीएस तोड़ने के संबंध में चर्चा हुई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारी इसमें शामिल हुए।
जहां ज्यादा चौड़ा वहां पहले रेलिंग हटाई जाएगी
तय किया गया कि बीआरटीएस को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। जहां-जहां जाम की स्थिति बनती है या जहां बीआरटीएस बहुत ज्यादा चौड़ा है वहां पहले चरण में रेलिंग हटाई जाएगी।
राजीव गांधी चौराहे से देवास नाका तक 11.45 किमी लंबे इस कॉरिडोर को पूरी तरह से हटाने में कम से कम चार से पांच माह का समय लगेगा। अधिकारियों के मुताबिक, जहां कॉरिडोर का हिस्सा तोड़ा जाएगा, वहां आई-बसें मिक्स लेन में चलाई जाएंगी।
सर्वे के बाद जारी होगी निविदा
महापौर भार्गव ने बताया कि चिह्नित स्थानों से रेलिंग हटाने के बाद बीआरटीएस कॉरिडोर का सर्वे करवाया जाएगा। इसके बाद इसे तोड़ने के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले निविदाकार को बीआरटीएस कॉरिडोर तोड़ने का ठेका दिया जाएगा।
बीआरटीएस कॉरिडोर तोड़े जाने से लोक परिवहन में कोई बदलाव नहीं होगा। जैसे अभी बसें चल रही हैं, वैसे ही चलती रहेंगी। इतना जरूर है कि अब आई बसों को मिक्स लेन में चलना होगा।
नए सिरे से बनेंगे बस स्टाप
अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) के सीईओ दिव्यांक सिंह ने बताया कि फिलहाल बीआरटीएस को अलग-अलग हिस्सों में तोड़ा जाएगा। शुरुआत रेलिंग हटाने से की जा रही है।
जहां पर बस स्टाप बंद किए जाएंगे, वहां सड़क किनारे अस्थायी व्यवस्था की जाएगी, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। बस स्टाप हटाने में समय लगेगा क्योंकि यहां लगे कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर सहित अन्य सामग्री भी हटानी होगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 16 घंटे पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 16 घंटे पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 17 घंटे पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 17 घंटे पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 18 घंटे पहलेफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं?Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 18 घंटे पहलेSpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदेTechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 20 घंटे पहलेडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा हैTechnologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 20 घंटे पहले
93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिएHealth & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 2 दिन पहलेUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित कियाTechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहले
↑