फोन की जिद में 16 साल के लड़के ने किया सुसाइड, मां ने मंगलसूत्र गिरवी रख दिलाने को कहा था
इंदौर के आदर्श इंदिरा नगर में आठवीं के छात्र प्रिंस ने मोबाइल की जिद में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने सैलरी मिलने पर नया फोन दिलाने की बात कही थी, जबकि मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर मोबाइल दिलाने का आश्वासन दिया था।
इंदौर के आदर्श इंदिरा नगर में आठवीं के छात्र प्रिंस ने मोबाइल की जिद में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने सैलरी मिलने पर नया फोन दिलाने की बात कही थी, जबकि मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर मोबाइल दिलाने का आश्वासन दिया था। गुस्से में प्रिंस ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मोबाइल की जिद में किशोर ने कर ली आत्महत्या।
रेलवे स्टेशन पर चोरी हो गया था लड़के का फोन।
मां ने कहा था, मंगलसूत्र गिरवी रख फोन दिलाउंगी।
इंदौर: मोबाइल की जिद में आठवीं के छात्र ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। लड़के को फोन पर गेम खेलने की लत थी। माता-पिता से मोबाइल की जिद कर रहा था। पिता ने कहा था कि सैलरी मिलने पर इसी महीने में नया मोबाइल दिलवा दूंगा। मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर मोबाइल दिलाने की बात कही थी। एसीपी हेमंत चौहान के मुताबिक घटना आदर्श इंदिरा नगर की है। 16 वर्षीय प्रिंस को स्वजन गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए थे। सोमवार को डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मर्ग कायम कर शव का पोस्ट मार्टम करवाया है।
रेलवे स्टेशन पर चोरी हो गया था मोबाइल
प्रिंस के पिता संजय कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि परिवार मूलत गांव नारायणपूर:दरभंगा(बिहार) का है। वह मिठाई की दुकान पर नौकरी करता है। बेटे को मोबाइल पर गेम खेलने की लत थी। 25 जनवरी को लौटते वक्त पटना रेलवे स्टेशन पर प्रिंस का फोन चोरी हो गया। इसके बाद प्रिंस नए फोन की जिद करने लगा।
मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर फोन दिलाने को बोला
पिता संजय ने सैलरी मिलने पर नया मोबाइल खरीद कर देने की बात कही थी। बेटा मां सुधा से फोन खरीदने की जिद करने लगा और नहीं खरीदने पर सुसाइड कर लेने की बात कही। मां ने समझाया और कहा कि मंगलसूत्र गिरवी रखकर नया फोन दिलवा दूंगी। इस पर भी बेटा नहीं माना और जिद पर अड़ा रहा।
गुस्से में खाया जहर
मां और पिता द्वारा फोन खरीद देने की बात कहने पर भी बेटा नहीं माना और जिद पर अड़ा रहा। वह गुस्से में बाहर गया और किराना दुकान से जहर खरीद कर खा लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले