देश की बात, आपके शहर से
Indore31°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
19 साल की लड़की ने रेपिडो बाइक ड्राइवर बॉयफ्रेंड को दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला, सहेलियों से संबंध पर नाराज थी
इंदौर 16 बार पढ़ी गई

19 साल की लड़की ने रेपिडो बाइक ड्राइवर बॉयफ्रेंड को दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला, सहेलियों से संबंध पर नाराज थी

उसने मौके पर पुलिस को यह भी बताया कि अपने लिव इन पार्टनर का गला उसने कैसे घोंटा। युवती ने बताया कि उसने पहले संस्कार के गले में दुपट्टे का फंदा फंसा दिया और उसे एक हाथ से मजबूती से पकड़े रही और दूसरे हाथ से कई वार किए।

Abhishek Raghuvanshi26 फरवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

उसने मौके पर पुलिस को यह भी बताया कि अपने लिव इन पार्टनर का गला उसने कैसे घोंटा। युवती ने बताया कि उसने पहले संस्कार के गले में दुपट्टे का फंदा फंसा दिया और उसे एक हाथ से मजबूती से पकड़े रही और दूसरे हाथ से कई वार किए। फंदा तब तक निकलने नहीं दिया से उसका गला नहीं घुट गया।
लिव इन पार्टनर की हत्या कर थाने पहुंची मेकअप आर्टिस्ट।
वह संबंध खत्म कर जाना चाहती थी लेकिन वह रोक रहा था।
इस घटना से पहले दोनों के बीच कुछ देर जमकर विवाद हुआ।
इंदौर। एक चौंकाने वाली घटना में मंगलवार को दोपहर इंदौर शहर में 19 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट युवती ने अपने 23 वर्षीय रेपिडो बाइक संचालक लिव इन पार्टनर युवक की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं ही थाने में पहुंचकर युवती ने आत्मसमर्पण कर दिया। उसने भंवरकुआं थाना पुलिस को बताया कि अपने लिव इन पार्टनर को इसलिए मारा, क्योंकि उसके उसकी सहेलियों के साथ संबंध थे। इस बात से नाराज होकर वह पार्टनर से संबंध खत्म करके जाना चाहती थी लेकिन वह जाने नहीं दे रहा था।
हत्‍या के पहले हाई वोल्‍टेज ड्रामा चला
आरोपित और मृतक शहर में राजीव गांधी चौराहा के पास किराए के मकान में रह रहे थे। यहां घटना से पहले दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।
पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो कमरे में युवक का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपित मेकअप आर्टिस्ट कृष्णा सिसौदिया को गिरफ्तार कर लिया।
उसके लिव इन पार्टनर संस्कार पंडोरिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि पुलिस को संदेह है कि घटना को अंजाम देने में युवती के साथ कोई और भी शामिल रहा होगा।
लेकिन इससे युवती ने इन्कार किया है। पुलिस ने शव पलटाया तो शरीर पर नाखून के निशान भी दिखे। इससे साबित होता है कि दोनों में धक्की-मुक्की भी हुई।
सहेली ने मिलवाया था दोनों को
आरोपित कृष्णा मूलत: रतलाम जिले के भीम गोयल आलोट गांव की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि वह मेकअप आर्टिस्ट है।
उसकी कुछ समय पहले मृतक संस्कार से एक सहेली के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों प्रेम करने लगे थे।
तीन दिन पूर्व ही उन्होंने राजीव गांधी चौराहे पर आशीष हार्डिया के घर में कमरा किराए पर लिया था। जब उसे पता चला कि संस्कार उसकी दो सहेलियों से भी रिलेशन में है तो उनमें कहासुनी हुई।
रविवार को वह घर जाने की जिद करने लगी। संस्कार ने उसे जाने नहीं दिया। मंगलवार को भी वह जाने लगी तो संस्कार ने रोक लिया।
इस पर दोनों में काफी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो कृष्णा का सामान मिल गया, जो उसने पैक किया था।
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने के साथ आरोपित युवती से पूछताछ भी कर रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 घंटा पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 घंटा पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑