देश की बात, आपके शहर से
इंदौर का हर पांचवां व्यक्ति बीमार, बीपी-शुगर और फैटी लिवर जैसी गंभीर समस्याएं
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर का हर पांचवां व्यक्ति बीमार, बीपी-शुगर और फैटी लिवर जैसी गंभीर समस्याएं

स्वच्छ इंदौर को स्वस्थ बनाने की पहल के तहत जारी निरोगी काया अभियान में चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हर पांचवां व्यक्ति उच्च रक्तचाप या मधुमेह से पीड़ित है।

Abhishek Raghuvanshi24 फरवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

स्वच्छ इंदौर को स्वस्थ बनाने की पहल के तहत जारी निरोगी काया अभियान में चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हर पांचवां व्यक्ति उच्च रक्तचाप या मधुमेह से पीड़ित है। 4629 में से 957 लोगों में बीमारियां पाई गईं। जांच शिविर निजी अस्पतालों में भी लगाए जाएंगे।
हर पांचवां व्यक्ति उच्च रक्तचाप या मधुमेह से पीड़ित।
इंदौर में 4629 में से 957 मरीजों में बीमारियां पाई गईं।
अधिकांश मरीजों को बीमारी की जानकारी नहीं थी।
इंदौर: स्वच्छ इंदौर को स्वस्थ इंदौर बनाने की ओर कदम बढ़ाने की बातें की जा रही है, लेकिन दूसरी ओर शहरवासियों में बीमारियां बढ़ती जा रही है। शहर में चल रहे निरोगी काया अभियान में चौकाने वाले आकड़े सामने आए हैं। 30 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के 20 प्रतिशत लोगों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह है यानि इंदौर का हर पांचवा व्यक्ति इन बीमारियों से पीड़ित है। शहरवासी अपनी सेहत के प्रति जागरूक नहीं है। पौष्टिक आहार का सेवन और व्यायाम नहीं करते हैं।
नॉन-अल्कोहल फैटी लिवर के मरीज
यह आकड़े 20 फरवरी से शुरू हुए अभियान के अंतर्गत दो दिन में सामने आए है। यह अभियान 30 मार्च चलेगा। इसके अलावा नॉन-अल्कोहल फैटी लिवर के मरीज भी सामने आए हैं।
इन मरीजों का निश्शुल्क इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। खासबात है कि जो भी मरीज सामने आए है, उन्हें पता ही नहीं था कि उन्हें कोई बीमारी है।
बता दें कि यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है, इसके माध्यम से पता कर रहे हैं कि लोगों में कौनसी बीमारी अधिक है। साथ ही इससे आने वाले दिनों में बढ़ती बीमारियों के हिसाब से केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बजट भी बढ़ाया जाएगा।
4629 में से 957 लोगों में निकली बीमारियां
आकड़ों के मुताबिक गुरूवार और शुक्रवार को 4629 लोगों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह और नान-अल्कहोलिक की जांच हुई है। इनमें से 957 लोगों में बीमारियां मिली है।
गुरूवार को 616 लोगों की जांच की गई, इसमें से 118 मरीज उच्च रक्तचाप, 82 मरीज मधुमेह और छह मरीज फैटी लिवर के मिले हैं। 84 मरीजों को उच्चरक्तचाप और मधुमेह दोनों है।
वहीं शुक्रवार को 4013 लोगों की जांच की है, इनमें से 416 मरीज उच्चरक्तचाप, 330 मरीज मधुमेह और पांच मरीज फैटी लिवर के मिले हैं। 146 मरीजों को उच्चरक्तचाप और मधुमेह दोनों है। यह लोग जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आए थे, यहीं इनकी जांच की गई।
मेडिकल कालेज और निजी अस्पताल में लगाएंगे शिविर
अभियान के अंतर्गत अब अधिक लोगों की जांच करने के लिए मेडिकल कालेज और निजी अस्पतालों में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। एमजीएम मेडिकल कालेज के एमवाय अस्पताल, इंडेक्स मेडिकल कालेज और अरबिंदों अस्पताल में भी सोमवार से शिविर आयोजित होंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है।
जांच में सामने आए उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित अधिकांश लोगों को पता नहीं था कि उन्हें कोई बीमारी है। इन मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। मरीजों का डाटा एनसीडी(गैर संचारी रोग) पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। – डा. ओमेश नंदनवार, नोडल अधिकारी, एनसीडी

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 21 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 21 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑