आसाराम ने पांच दिन रहने के बाद इंदौर आश्रम छोड़ा, अहमदाबाद जाने की चर्चा
मेडिकल पैरोल पर जेल से बाहर आया आसाराम इंदौर के आश्रम में पांच दिन रुककर अहमदाबाद रवाना हो गया। आश्रम में उसके होने को लेकर सेवादार स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे। अनुयायियों की नाराजगी देखी गई।
मेडिकल पैरोल पर जेल से बाहर आया आसाराम इंदौर के आश्रम में पांच दिन रुककर अहमदाबाद रवाना हो गया। आश्रम में उसके होने को लेकर सेवादार स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे। अनुयायियों की नाराजगी देखी गई। सुरक्षा सख्ती हटाई गई, और सत्संग में सैकड़ों अनुयायी पहुंचे।
पैरोल पर आया आसाराम इंदौर आश्रम में पांच दिन रुका
अनुयायियों में नाराजगी सुरक्षा बंदिशें हटीं, सत्संग जारी
अनुयायियों के मोबाइल-स्मार्टवॉच अब नहीं होंगे जमा
इंदौर : मेडिकल आधार पर मिले पैरोल पर जेल से बाहर आया आसाराम इंदौर के आश्रम में पांच दिन रुकने के बाद चला गया। हालांकि आश्रम के सेवादार उसके यहां होने, न होने को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। कई अनुयायी उसके जाने को लेकर नाराजगी भी जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात उज्जैन में बिताने के बाद आसाराम रविवार तड़के अहमदाबाद आश्रम रवाना हो गया। यह भी बताया गया कि आसाराम का काफिला इंदौर के बेटमा टोल से गुजरता देखा गया।
इंदौर में पांच दिन रहा आसाराम
आश्रम के कर्ताधर्ताओं का कहना है कि देशभर में 400 से ज्यादा आश्रम हैं, उनके कहीं भी जाने पर कोई रोक नहीं है। बता दें कि आसाराम इंदौर आश्रम में 18 फरवरी को आया था और यहां पांच दिन रहा। इस दौरान उपचार के लिए 19 फरवरी को सुपर स्पेशिएलिटी हास्पिटल भी गया।
मालवांचल स्थित आश्रम के विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। इस दौरान 21 फरवरी को उसके अनुयायियों से मिलने को लेकर जमानत शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगा तो 22 फरवरी को उसने आश्रम छोड़ दिया था।
अब जमा नहीं करवा रहे मोबाइल, स्मार्ट वाच
इंदौर आश्रम में आसाराम के होने के दौरान अनुयायियों और अन्य लोगों के प्रवेश को लेकर बेहद सख्ती थी। सिर्फ उन्हें ही प्रवेश दिया जा रहा था, जिन्हें बुलाया गया था। आने वालों के मोबाइल, स्मार्ट वाच, बैग भी जमा कराए जा रहे थे। बाडी स्कैन भी किया जा रहा था।
रविवार को इन सभी बंदिशों को हटा लिया गया। आम दिनों की तरह अनुयायी आश्रम में पहुंच रहे थे। सत्संग स्थल पर आसाराम के आडियो-वीडियो प्रवचन चलाए जा रहे थे। इसमें भी करीब 300 अनुयायी उपस्थित थे। दिनभर में एक हजार से अधिक अनुयायी आश्रम पहुंचे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 21 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले