संभल हिंसा मामले में एसआईटी ने 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल की, उपद्रवियों को विदेशी हथियार मुहैया कराने वाला गिरफ्तार
संभल।

संभल। संभल हिंसा मामले में एसआईटी ने 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है. इसमें 2750 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी. पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक इकबाल महमूद के पुत्र सुहैल इकबाल को भी नामजद किया है. गुरुवार को थाना नखासा क्षेत्र की दो चार्जशीट जिले के चंदौसी स्थित जिला न्यायालय में दाखिल की है. इसमें 48 आरोपी हैं और 29 लोगों की विवेचना जारी है।
जिले में बीते साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान उपद्रवियों को हथियार मुहैया कराने वाले शारिक साठा गैंग के खास गुर्गे गुलाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से विदेशी हथियार और कारतूस बरामद करने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार सर्वे के दौरान आरोपी का मकसद दंगे भड़काना था. यही नहीं आरोपी को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त था।
बता दें कि संभल में बीते साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी. जिसमें पथराव, फायरिंग और आगजनी में चार लोगों की गोली लगने से मौत हुई थी. जबकि 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में मुल्ला अफरोज और वारिस सहित 79 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. वहीं तमाम फरार उपद्रवियों की तलाश जारी है. इस बीच गुरुवार को संभल पुलिस ने संभल हिंसा मामले में ASP संभल श्रीश चंद्र के कार्यालय पर बड़ा खुलासा किया है।
संभल SP कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर को हुई हिंसात्मक घटना में अब तक 79 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार को संभल हिंसा में असलहा उपलब्ध कराने ओर इंस्ट्रक्शन देने वाले आरोपी गुलाम पुत्र मुख्तार निवासी दीपा सराय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी पर संभल के आस पास 20 मुकदमें दर्ज हैं. पुलिस पूछताछ में बताया कि 23 नवंबर को शारिक साठा (बॉस) से बात हुई उसने किसी भी हालत में सर्वे नहीं होने की बात कही थी. SP ने बताया कि फिलहाल शारिक साठा फर्जी पासपोर्ट पर विदेश चला गया है।
इस गैंग के द्वारा चोरी की कारे देश के हिस्सों में बेची जाती है, जिसके बदले में गुलाम को असलहे मिलते हैं।
आरोपी गुलाम इन हथियारों को पूरे देश में सप्लाई करता है. इसके पास से एक 9 एमएम की पिस्टल, 2 पिस्टल 32 बोर, 15 जिंदा कारतूस जिसमे कई कारतूस चेकोस्लोवाकिया, ग्रेट ब्रिटेन के है. उन्होंने बताया कि 24 नवम्बर को हुई हिंसा में इनके नेताओं द्वारा इनसे यह कहा गया कि यह हमारी 500 साल पुरानी बाबर की निशानी है. इसकी हिफाजत करनी है.SP कृष्ण कुमार विश्नोई ने खुलासा करते हुए बताया कि वर्ष 2014 के चुनाव में सपा सांसद स्वर्गीय डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क चुनाव लड़े थे, जो अब नहीं है. तब इसने सुहैल इकबाल पर फायरिंग की थी. इस मामले में गुलाम पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
यह आरोपी भारत में रहकर शारिक साठा गैंग के लिए काम करता था. उन्होंने कहा कि जांच में कुछ व्हाट्स एप ग्रुप सामने आए हैं. इसमें एक ग्रुप सांसद संभल नाम का ग्रुप था. जिसमें 22 नवंबर को लोगों को इकट्ठा होने की बात कही गई है. इसमें से कुछ लोगों को बुलाया भी गया. कुछ लोग हाजिर भी नहीं हुए है. इस मामले में जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी गुलाम अपने बॉस शारिक साठा से जंगी ऐप पर बात करता था. कई बार इसने शारिक साठा की पत्नी के मोबाइल पर भी उससे बात की है. इसके चलते शारिक साठा की पत्नी का मोबाइल भी बरामद किया गया है. शारिक साठा की पत्नी से भी पूछताछ की गई थी।
संभल हिंसा मामले में आरोपी महिला को रिहा करने का आदेश: संभल हिंसा मामले में चंदौसी की CJM कोर्ट ने फरहाना नाम की आरोपी को जेल से रिहा करने के आदेश दिए हैं. एक लाख रुपये के मुचलके पर महिला को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया।
संभल में पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गयी थी. वहीं 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इस हिंसा में पथराव, फायरिंग और आगजनी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने चार महिलाओं सहित 79 आरोपियों को जेल भेजा था. इन चार महिलाओं में शामिल फरहाना, रुकैया और नजराना को पत्थरबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 4 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 5 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 6 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 11 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 12 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 12 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 14 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले