ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर मैरिज गार्डन आई थी दुल्हन, भगा ले गया बॉयफ्रेंड
दूल्हे ने बताया कि जब वो बारात लेकर गया तो वहां भी उसके साथ घटना हुई थी. जिस कार से दुल्हन को विदा करवाकर लाना था, उसके टायर किसी ने फाड़ दिए थे.

दूल्हे ने बताया कि जब वो बारात लेकर गया तो वहां भी उसके साथ घटना हुई थी. जिस कार से दुल्हन को विदा करवाकर लाना था, उसके टायर किसी ने फाड़ दिए थे. इस वजह से वह दुल्हन को बारात वाली बस में विदा करवा कर लाया था यह मामला फिल्मी कहानी जैसा लगता है लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई एक शादी में ऐसा ही कुछ हुआ. शादी के रिसेप्शन के दौरान दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई. दूल्हे की शिकायत पर पुलिस अब जांच में जुट गई है.
घटना टीटी नगर थाना क्षेत्र की है. थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने ‘आजतक’ को बताया कि क्षेत्र के रहने वाले आशीष रजक की शादी गंजबासौदा की रोशनी सोलंकी से हुई थी. आशीष बारात लेकर गंजबासौदा गया था और वहां से लौटकर बुधवार को भोपाल में रिसेप्शन रखा था.
रिसेप्शन के लिए दूल्हा आशीष और दुल्हन रोशनी ब्यूटी पार्लर गए थे, जहां से वो सीधा शादी गार्डन पहुंचे. कार के एक तरफ से दूल्हा आशीष उतरा, तो दूसरी तरफ से दुल्हन रोशनी और दूल्हे की बहन उतरी इसी दौरान एक कार तेज़ी से आई और एक युवक ने दूल्हे की बहन को धक्का देकर दुल्हन रोशनी को अपनी कार में बैठाया और तेज़ी से मौके से फरार हो गया. पहले तो मामल किडनैपिंग का लगा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही तस्वीर साफ़ हो गई कि दुल्हन रोशनी अपने बॉयफ्रेंड अंकित के साथ फरार हो गई है.
काफी समय से था अफेयर
पुलिस के मुताबिक, रोशनी का पिछले पांच सालों से गंजबासौदा के रहने वाले अंकित नाम के युवक से अफेयर था, जिसकी जानकारी लड़की के परिजनो को थी और दोनों परिवारों के बीच इसे लेकर विवाद भी हुआ था. इसी बीच, रोशनी की शादी भोपाल निवासी आशीष से तय कर दी गई. मंगलवार को शादी तो हो गई, लेकिन बुधवार को रिसेप्शन के दिन दुल्हन ने मौका देखते ही बॉयफ्रेंड के साथ भागने का प्लान बना लिया.
गंजबासौदा में पंचर कर दी थी दूल्हे की कार
इस घटना के बाद दूल्हे पक्ष के लोग थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की. इस दौरान दूल्हे ने बताया कि जब वो बारात लेकर गंजबासौदा गया तो वहां भी उसके साथ घटना की गई थी. जिस कार से दुल्हन को विदा करवाकर लाना था, उस कार के टायर किसी ने फाड़ दिए थे. जिसके चलते रोशनी को बारात वाली बस से विदा कर के लाना पड़ था. फ़िलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 3 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 4 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 5 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 10 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 11 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 11 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 13 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 15 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले