
निर्देशक अनुराग सिंह की यह फिल्म 1997 की हिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। सनी देओल और वरुण धवन ने आर्मी क्षेत्र के बुढ़पुरा रेंज का दौरा किया। उन्होंने सैन्य अधिकारियों और सैनिकों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। यह शूटिंग लगभग एक महीने तक चलेगी। ‘बॉर्डर 2’की रिलीज़ 23 जनवरी 2026 को निर्धारित है। फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट से साझा की गई तस्वीरों में बड़े-बड़े टैंकर और क्लिपबोर्ड पर शॉट नंबर और टेक नंबर दिखाई दे रहे हैं,जो फिल्म की भव्यता और एक्शन दृश्यों की ओर इशारा करते हैं।
