इंदौर में टॉयलेट की जगह पर बनाई जा रही थी गजक, नगर निगम ने लिया एक्शन
इंदौर नगर निगम ने परदेशीपुरा स्थित मार्केट में अवैध दुकानों को हटा दिया है। इन दुकानों के स्थान पर पहले शौचालय था, जिसे तोड़कर दुकानें बना ली गई थीं।

इंदौर नगर निगम ने परदेशीपुरा स्थित मार्केट में अवैध दुकानों को हटा दिया है। इन दुकानों के स्थान पर पहले शौचालय था, जिसे तोड़कर दुकानें बना ली गई थीं। नगर निगम की रिमूवल टीम ने इन अवैध दुकानों को हटाकर शौचालय को बहाल करने का निर्णय लिया है।
नगर निगम की रिमूवल टीम ने अवैध दुकानों को हटाया।
यहां शौचालय के स्थान पर बनाई गई थीं अवैध दुकानें।
नगर निगम ने शौचालय को बहाल करने का निर्णय लिया।
इंदौर। परदेशीपुरा स्थित नगर निगम के मार्केट में शौचालय तोड़कर कुछ दुकानदारों ने वहां दुकानें बना ली थीं। नगर निगम की रिमूवल टीम ने शुक्रवार को इन अवैध दुकानों को तोड़ दिया। इनमें गजक बेची जा रही थी। जूस की दुकान भी थी। अब इस स्थान पर दोबारा शौचालय बनाया जाएगा।
उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि जोन-6 के तहत परदेशीपुरा में निगम ने मार्केट का निर्माण किया था। इसमें जनसुविधा के लिए शौचालय बनाया था, किंतु पांच दुकानदारों ने शौचालय तोड़कर दुकानें बना ली थीं। शिकायत मिलने पर जोनल अधिकारी लोकेश शर्मा और रिमूवल टीम पहुंची और पांच दुकानों को हटाया।
*जहां से हटाएं अतिक्रमण, वहां एक दिन पहले दें जानकारी कलेक्टर
अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड कार्यालय में शुक्रवार को कलेक्टर आशीष सिंह की मौजूदगी में यातायात सुधार को लेकर समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर ने कहा कि अफसर जिस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने जा रहे हैं, वहां एक दिन पहले नागरिकों और दुकानदारों से चर्चा कर इसकी जानकारी दें।
शहर में कई ऐसे बाजार हैं जहां दुकानदारों ने दुकान का सामान बाहर रखकर अतिक्रमण कर रखा है, इससे सड़कों पर यातायात बाधित होता है। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
संयुक्त मुहिम चलाई जा रही है
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शहर में जिला प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा यातायात सुधार के लिए संयुक्त मुहिम चलाई जा रही है। यह आगे भी जारी रहेगी। इसमें नगर निगम, पुलिस प्रशासन, होमगार्ड के जवान भी साथ में रहेंगे।
चौराहों पर वाहन पार्क करने वालों पर होगी कार्रवाई
बैठक में तय किया गया कि ऐसे कई चौराहे हैं, जहां वाहनों की पार्किंग के कारण बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। यातायात बाधित करने वाले ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। रोबोट चौराहे पर भी अवैध बसों की पार्किंग को लेकर कार्रवाई होगी। जवाहर मार्ग क्षेत्र में भी दुकानदारों की अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 16 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 20 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले