इंदौर में डीजे पर एक्शन शुरू… क्लब में बजाया तेज म्यूजिक, पुलिस उठा ले गई सिस्टम
इंदौर पुलिस ने विजय नगर क्षेत्र में एक क्लब में तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और डीजे सिस्टम जब्त कर लिया है।
इंदौर पुलिस ने विजय नगर क्षेत्र में एक क्लब में तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और डीजे सिस्टम जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए जारी आदेश के तहत की गई है।
पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए जारी आदेश का उल्लंघन।
इंदौर में तेज आवाज में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई।
इंदौर। इंदौर जिला प्रशासन द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र को लेकर जारी निर्देश के बाद पुलिस ने विजय नगर क्षेत्र स्थित आरके क्लब में गुरुवार देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात सूचना मिली थी कि आरके क्लब में तेज आवाज में डीजे बज रहा है, जिससे आसपास लोगों को परेशानी हो रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत पटेल के नेतृत्व में स्ट्राइकिंग फोर्स को रवाना किया गया। पुलिस ने डीजे संचालक ओमप्रकाश उर्फ प्रेम शाही पुत्र इंद्रलाल शाही के खिलाफ कार्रवाई की। डीजे सिस्टम जब्त कर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
निगम के 311 एप पर भी कर सकेंगे डीजे बजने की शिकायत
इंदौर जिले में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। तेज आवाज में डीजे बजाने या ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने की शिकायत अब आमजन नगर निगम के 311 एप पर भी कर सकेंगे।
कलेक्टर आशीष सिंह ने उक्त एप पर सुविधा शुरू करने की बात कही है, ताकि आमजन आसानी से शिकायत कर सकें। इन पर क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। जिले में ध्वनि प्रदूषण के आदेश के बाद जिला प्रशासन और डीजे वालों की बैठक हुई। इसमें तय मापदंड के अनुसार ही डीजे बजाने की जानकारी दी गई।
कलेक्टर ने गुरुवार को जारी किया था आदेश
शहर में बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। गुरुवार को कलेक्टर ने डीजे, लाउडस्पीकर सहित ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसका पालन नहीं करने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा।
कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अब रात 10 से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर, डीजे आदि बजाने पर सख्ती कार्रवाई होगी। डीजे वाहन पर दो ही स्पीकर लगा पाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से पांच अप्रैल तक लागू रहेगा।
ये निर्देश लागू
लाडडस्पीकर, डीजे, प्रेशर हार्न सहित अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए सक्षम प्राधिकारी से लेनी होगी अनुमति।
वाहन में मध्यम आकार के दो लाउडस्पीकर लगाने की मिलेगी अनुमति।
प्रेशर हार्न के रखने और बेचने पर लगा प्रतिबंध।
रात 10 से सुबह 6 बजे तक तक किसी भी प्रकार के लाउडस्पीकर, डीजे, बैंड आदि ध्वनि विस्तारक यंत्र पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 16 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 20 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले