केस पार्टनरों ने जहर देकर मार डाला राजीनामा नहीं करने पर पिलाया जहर करोड़ों की जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
इंदौर। करोड़ों की जमीन के सिलसिले में राजेश पर राजीनामे का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन वह नहीं माना तो उसके साथियों ने उसे ढाबे में बात करने बुलाया और जहर देकर मार डाला। यह बात राजेश के परिजनों ने उसका शव रख कर की।
इंदौर। करोड़ों की जमीन के सिलसिले में राजेश पर राजीनामे का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन वह नहीं माना तो उसके साथियों ने उसे ढाबे में बात करने बुलाया और जहर देकर मार डाला। यह बात राजेश के परिजनों ने उसका शव रख कर की। परिजनों ने उदय पूरी, महेश पूरी, शुभम पटेल, अशोक पहलवान, शरद शास्त्री, छितरसिंह, दीनदयाल चौबे को आरोपी बताया है। मामले में बेटमा पुलिस पोस्टमार्टम के बाद आरोपियों की शिनाख्त करेगी। मारने वाले क्षेत्रीय विधायक के खास माने जाते है।
परिजनों ने बताया बेटमा थाना क्षेत्र स्थित खानपुर में करीब तीन बिगा की जमीन को लेकर मृतक राजेश चौहान और छितरसिंह पटेल के बीच पुराना विवाद चल रहा था, जिसमें गोलीकांड भी हो चुका है। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज हुआ था। केस में मृतक राजेश चौहान के साथ सतीश और उदय पूरी का भी नाम था। इन्होंने साथ मिलकर जमीन के सिलसिले में वारदात को अंजाम दिया था। केस करीब एक साल पुराना है। राजेश के बरी होने के बाद से ही उसके केस पार्टनर सतीश पूरी और अन्य साथी राजीनामे का दबाव बना रहे थे। शुक्रवार की शाम राजेश को उसके केस पार्टनर साथियों ने कुटी के न्यू वेलकम ढाबे पर विवाद सुलझाने के लिए बुलाया। राजेश अपने दोस्त अजगर खान और रवि गोस्वामी को लेकर गया था। ढाबे पर महेश और उदय के अलावा सामने वाले पक्ष का छितरसिंह भी बैठा था। बातचीत के दौरान राजेश ने राजीनामे की बात पर मना कर दिया जिसके बाद उदय पूरी, महेश पूरी, शुभम पटेल, अशोक पहलवान, शरद शास्त्री, छितरसिंह, दीनदयाल चौबे ने उसके पानी में जहर डालकर दे दिया। थोड़ी देर बाद राजेश अचानक बेहोश हो गया जिसे देख उसके साथी उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे शहर के बड़े अस्पताल में भर्ती करवाने की बात कही। तब उसके दोस्त उसे चोइथराम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने राजेश की मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने थाने के बाहर शव रख कर हंगामा कर दिया। मामले में बेटमा पुलिस शव के पोस्टमार्टम के बाद आरोपियों की शिनाख्त करेगी।
विवाद के दौरान का ऑडियो वायरल
बताया जा रहा है मृतक राजेश चौहान का जब ढाबे पर विवाद चल रहा था, तब उसने अपनी पत्नी को कॉल कर महेश पूरी, उदय पूरी और अशोक पहलवान के खिलाफ रिपोर्ट डालने की बात कही थी। यह भी बात बोली थी कि थोड़ा सा बवाल हो रहा है यहां पर ये सब राजीनामे के लिए परेशान कर रहे है।
हत्या के बाद शव रख किया था चक्काजाम
मृतक राजेश चौहान की हत्या की खबर जैसे ही उनके परिजनों को लगी तो वह राजेश का शव लेकर बेटमा थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसपर बेटमा पुलिस ने थाने का चैनल गेट लगा दिया था। देर रात तीन बजे तक परिजनों का प्रदर्शन चला और रिर्पोट दर्ज हुई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 5 मिनट पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 8 मिनट पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 11 मिनट पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 13 मिनट पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 6 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले