देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 7 बार पढ़ी गई

कानून का हो रहा दुरुपयोग:55 साल के ससुर पर रेप का केस, चार साल बाद मिट पाया दाग

दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से जुड़े झूठे केसों को सुप्रीम कोर्ट लीगल टेररिज्म (कानूनी आतंकवाद) कह चुका है। उसके बावजूद इन कानूनों का दुरुपयोग नहीं थम रहा है।

Abhishek Raghuvanshi29 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से जुड़े झूठे केसों को सुप्रीम कोर्ट लीगल टेररिज्म (कानूनी आतंकवाद) कह चुका है। उसके बावजूद इन कानूनों का दुरुपयोग नहीं थम रहा है। हाल ही में दहेज प्रताड़ना से जुडे़ केस में परेशान होकर 28 साल के नितिन ने आत्महत्या कर ली।
सुसाइड नोट में दहेज कानूनों में बदलाव का गंभीर मुद्दा भी उठाया है। भास्कर ने सेवानिवृत्त हाई कोर्ट जज जस्टिस सुशीलकुमार गुप्ता के साथ इन केसस की स्टडी की तो कई चौकाने वाले मामले सामने आए। एक केस में पति-पत्नी के विवाद में नाराज पत्नी ने 55 साल के ससुर पर ही रेप का आरोप लगा दिया।
बुजुर्ग ने 4 साल तक यह कलंक झेला, अंत में कोर्ट ने उन्हें निर्दोष घोषित किया। दहेज हत्या से जुड़े केस में महिला के परिजन ने 90 साल की लाचार दादी सास पर भी प्रताड़ना का आरोप लगा दिया, जबकि वह वर्षों से बिस्तर थीं।
विवाद हुए तो दुष्कर्म का केस लगा दिया
इंदौर के युवक-युवती की 2020 में भोपाल में शादी हुई। कुछ दिन बाद दोनों में विवाद होने लगे। महिला ने पति पर रेप (अप्राकृतिक संबंध) सहित सास, ससुर और ननंद पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। जस्टिस सुबोध अभ्यंकर ने रेप की धारा हटाने के आदेश दिए हैं।
वर्षों से बिस्तर पर थी दादी, फिर भी केस
एडवोकेट सुनील गुप्ता ने बताया, दहेज हत्या से जुड़े केस में दादी सास पर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जबकि वे वर्षों से बिस्तर पर थीं। कोर्ट ने दादी का नाम हटाने के आदेश दिए।
तलाक मांगा तो लगाया रेप का आरोप
धार की युवती और इंदौर के युवक की 2019 में शादी हुई थी। एडवोकेट अपूर्व जैन ने बताया, महिला ने भरण पोषण, तलाक व घरेलू हिंसा के केस के विचारण के दौरान रेप का केस लगा दिया। 15 दिन पति जेल में रहा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 10 घंटे पहलेAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 11 घंटे पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 22 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 22 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 22 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 22 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 22 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 22 घंटे पहले
↑