कांग्रेस की महू रैली पर भाजपा काउंटर, सीएम डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में करेंगे हितग्राही सम्मेलन
कांग्रेस की महू रैली के जवाब में भाजपा ने बड़ा काउंटर किया है। आज इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जन-कल्याण अभियान कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं में चयनित पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।
कांग्रेस की महू रैली के जवाब में भाजपा ने बड़ा काउंटर किया है। आज इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जन-कल्याण अभियान कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं में चयनित पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम में इंदौर और उज्जैन संभाग से एक-एक लाख हितग्राही शामिल होंगे।
आज कांग्रेस की रैली से एक दिन पहले सीएम डॉ. मोहन यादव महू पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग बाबा साहब की जन्मस्थली पर इवेंट के लिए आते हैं।
इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर होने जा रहा है यह कार्यक्रम।
हितग्राहियों को लाने के लिए 2500 बसें लगाई गई हैं।
सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पूरे प्रदेश में होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में आज जन-कल्याण अभियान कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं में चयनित पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन शहर में सुपर कॉरिडोर पर आज सुबह 11 बजे होगा। इस कार्यक्रम में इंदौर व उज्जैन संभाग के हितग्राही शामिल रहेंगे।
इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों के हितग्राही
महू में आज होने वाजी कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा मैदान में उतर आई है। इसके तोड़ पर आज इंदौर में हितग्राहियों का बड़ा सम्मेलन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों से एक-एक लाख हितग्राहियों को इंदौर लाया जा रहा है।
महू में कांग्रेस की रैली का प्रभाव कम करने की कोशिश
जनकल्याण योजना के तहत हो रहे इस कार्यक्रम में हितग्राहियों को लाभ पत्र का वितरण किया जाएगा। कांग्रेस की महू में होने वाली रैली के प्रभाव को कम करने के लिए इंदौर में यह बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों से हितग्राहियों को लाने के लिए 2500 बसें लगाई गई हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ब्लाक के साथ गांव के स्तर पर किया जाएगा। मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया गया था। अभियान के समापन पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 52 मिनट पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 घंटा पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 घंटा पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 2 घंटे पहले
Health & Fitnessवेल्स में पूर्व कैदियों की ड्रग से संबंधित मौतें: रिपोर्ट में तिहाई से अधिक 2 घंटे पहले
TechnologySK Hynix के शेयर 8% से ऊपर, $25 बिलियन निवेश वापसी 4 घंटे पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 4 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 6 घंटे पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 11 घंटे पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 23 घंटे पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 23 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 23 घंटे पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 23 घंटे पहले
Lifestyleहॉट क्लोद्स एयरर: टम्बल ड्रायर का सच में विकल्प 1 दिन पहले
BusinessIMF ने चीन को खर्च बढ़ाने का आग्रह किया, अमेरिका को बचत पर 1 दिन पहले
BusinessHealey ने वादा किया सस्ते marmalade और gherkins का 1 दिन पहले
SportsBallon d’Or 2026: लंदन में पुरस्कार समारोह के अपडेट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजर 1 दिन पहले
Health & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 1 दिन पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 1 दिन पहले