राहुल गांधी को उठक-बैठक करके माफी मांगनी चाहिए, संविधान यात्रा को लेकर विजयवर्गीय का कांग्रेस पर निशाना
कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर बाबा साहब आंबेडकर के साथ अन्याय का आरोप लगाया और गांधी परिवार से माफी मांगने की मांग की।

कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर बाबा साहब आंबेडकर के साथ अन्याय का आरोप लगाया और गांधी परिवार से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान के अपमान और आपातकाल का पाप लगाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी को प्रायश्चित के लिए आंबेडकर की जन्मस्थली महू जाने की सलाह दी।
कांग्रेस पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप।
राहुल गांधी को माफी यात्रा निकालने की सलाह।
संविधान के खिलाफ आपातकाल को महापाप बताया।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने महू में 27 जनवरी को होने जा रही कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। विजयवर्गीय ने कहा कि गांधी परिवार के पूर्वजों ने बाबा साहब आंबेडकर के साथ बहुत अन्याय किया, ऐसे में राहुल गांधी को क्षमा यात्रा निकालते हुए बाबा साहब की प्रतिमा के सामने उठक-बैठक लगाकर माफी मांगनी चाहिए।
आंबेडकर का सम्मान नहीं
विजयवर्गीय ने सोमवार को ग्वालियर में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि राहुल और उनके खानदान ने कभी बाबा आंबेडकर का सम्मान नहीं किया। जवाहर लाल नेहरू ने सबसे ज्यादा किसी का तिरस्कार किया तो डाक्टर आंबेडकर का किया था। वह पार्लियामेंट में न आ पाएं, इसलिए उनको हराने के लिए वह सभा लेने खुद गए। मतदान हो गया, वह जीत जाते, लेकिन मतगणना में गड़बड़ी की गई। आंबेडकर ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी। उस वक्त 75 हजार वोट कांग्रेस की सरकार ने अमान्य करा दिए, इसलिए कांग्रेस के नेताओं को क्षमायाचना करनी चाहिए। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में भी सरकार जरूर बनाएंगे।
इंदौर में बोले – कांग्रेस के सिर पर संविधान के अपमान का भी पाप
इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस के सिर पर आंबेडकर के अपमान और उनके बनाए संविधान की हत्या करने का पाप लगा हुआ है।
इस महापाप से मुक्ति के लिए राजनीतिक नौटंकी करने के बजाय राहुल गांधी को महू स्थित आंबेडकर की जन्मस्थली पर अपनी पार्टी और पूर्वजों द्वारा किए गए पाप के लिए कम से कम एक दिन का निर्जल उपवास कर प्रायश्चित करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो ये पाप सात जन्मों तक उनका पीछा नहीं छोड़ेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 19 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले