फिल्म पुष्पा का ‘शेखावत’ बन कांस्टेबल ने बनाई रील, कट गया चालान
इंदौर पुलिस के एक सिपाही ने फिल्म पुष्पा के एक कलाकार की नकल करते हुए एक रील बनाई। इस रील में वह बाइक चलाते हुए सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहा है।
इंदौर पुलिस के एक सिपाही ने फिल्म पुष्पा के एक कलाकार की नकल करते हुए एक रील बनाई। इस रील में वह बाइक चलाते हुए सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इस रील को देखने के बाद सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की और हेलमेट न पहनने पर चालान बनाया गया। सिगरेट पीने पर स्पॉट फाइन लगाया गया।
पुलिस कांस्टेबल ने फिल्म पुष्पा के कलाकार की नकल की थी।
पुलिस ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की और चालान बनाया।
सोशल मीडिया पर वायरल रील के बाद पुलिस ने लिए एक्शन।
इंदौर। सिर मुंडवा कर रील बनाना सिपाही को भारी पड़ गया। क्राइम ब्रांच ने उसे न सिर्फ पकड़ा बल्कि चालान भी बना दिया। डीआईजी ने तो अनुशासनहीनता की कार्रवाई शुरू कर दी है। सिपाही ने इन्फुलेंसर के बहकावे में आकर फिल्म पुष्पा के एक कलाकार की नकल की थी। एडिशनल डीसीपी(अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इसमें एक युवक बाइक चला रहा है और उसके पीछे पुलिसकर्मी बैठा हुआ है।
सिगरेट का धुआं निकालता है
दोनों फिल्म पुष्पा के कलाकारों की अदाकारी करते हुए नजर आ रहे थे। बाइक पर बैठा पुलिसकर्मी सिगरेट पी रहा था और लोग उसे शेखावत सर…शेखावत सर पुकार रहे थे। पुलिसकर्मी उन्हें देख कर सिगरेट का धुआं निकालता है। रील देखने पर पता चला पुलिसकर्मी पीआरटीएस में पदस्थ सिपाही जितेंद्र तंवर है। वहीं बाइक चलाने वाला कमलेश डामोर और वीडियो बनाने वाले का नाम अतुल डामोर है। एडीसीपी ने उसे इन्फुलेंसर के साथ तलब कर फटकार लगाई।
जितेंद्र ने सफाई में कहा उसने न रील बनाई न वीडियो अपलोड किया। एडीसीपी कहा इस तरह का कृत्य अनुशासनहीनता और विभागीय नियमों के उल्लंघन में आता है। रील बनाना है तो ऐसा काम करो, जिससे विभाग का नाम रोशन हो।
हेलमेट न पहनने और सिगरेट पीने पर फाइन
अभिनेता जैसी शक्ल बनाने से कुछ नहीं होता है। अफसरों ने हेलमेट न पहनने पर उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर दी। सिगरेट पीने पर नगर निगम से स्पॉट फाइन की कार्रवाई करवाई। उधर पीआरटीएस के डीआईजी ने भी जितेंद्र के खिलाफ जांच बैठा दी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 17 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 17 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले