देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 2 बार पढ़ी गई

इंदौर के पार्षद कमलेश कालरा मामले में पांच और आरोपित गिरफ्तार, जीतू यादव फरार

एसआइटी प्रमुख एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के अनुसार, घटना की रात से सभी आरोपित फरार थे। पुलिस लगातार इनके मोबाइल ट्रैक कर रही थी। इस दौरान इनकी लोकेशन भोपाल मिली।

Abhishek Raghuvanshi16 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

एसआइटी प्रमुख एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के अनुसार, घटना की रात से सभी आरोपित फरार थे। पुलिस लगातार इनके मोबाइल ट्रैक कर रही थी। इस दौरान इनकी लोकेशन भोपाल मिली। जब भोपाल पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने पहुंची तो पता चला कि आरोपित सीहोर पहुंच चुके हैं और एक ढाबे पर बैठे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में पुलिस मंगलवार तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी थी।
इस गिरफ्तारी को मिलाकर अब तक कुल 15 आरोपित पकड़े जा चुके हैं।
जीतू यादव की अंतिम लोकेशन तीन दिन पूर्व कुलकर्णी नगर की मिली है।
इंदौर। भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर तोड़फोड़ और नाबालिग को निर्वस्त्र करने के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने मामले में शामिल पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मंगलवार तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं, बुधवार को हुई गिरफ्तारी को मिलाकर अब तक 15 आरोपित पकड़े जा चुके हैं।
हाल ही में गिरफ्तार आरोपितों में शैलेन्द्र उर्फ पिंटू शिंदे निवासी कुलकर्णी भट्टा, विशाल गोस्वामी निवासी सुखलिया, गोलू उर्फ अभिजित आदिवाल निवासी परदेशीपुरा, धीरज शिंदे निवासी कुलकर्णी भट्टा और संतोष केमियां निवासी कुलकर्णी भट्टा शामिल हैं।
इस मामले में भाजपा से निष्कासित पार्षद जीतू उर्फ जितेंद्र यादव फिलहाल गायब है। विशेष जांच दल (एसआइटी) उसके बयान और आवाज के नमूने लेने के लिए उसे ढूंढ रही है।
उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। उसकी अंतिम लोकेशन तीन दिन पूर्व कुलकर्णी नगर की मिली है।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि मामले में 40 आरोपितों को चिन्हित किया गया है, अब तक 15 को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष की तलाश जारी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Anthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 10 घंटे पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 21 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 21 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 22 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 22 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 22 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 22 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 22 घंटे पहले
↑