देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 10 बार पढ़ी गई

एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला, घर में घुसे लुटेरे ने किए 6 वार, होंगी तीन सर्जरी

एक्टर सैफ अली खान पर लुटेरों ने घर में घुसकर चाकू से अटैक किया है. बताया जा रहा है. सैफ के मुंबई स्थित घर में घुसे लुटेरे ने उन पर चाकू से 6 बार हमला किया है.

Abhishek Raghuvanshi16 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

एक्टर सैफ अली खान पर लुटेरों ने घर में घुसकर चाकू से अटैक किया है. बताया जा रहा है. सैफ के मुंबई स्थित घर में घुसे लुटेरे ने उन पर चाकू से 6 बार हमला किया है. सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और फिलहाल पुलिस हमलावर के बारे में पता लगा रही है बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर अटैक हुआ है. एक अज्ञात शख्स ने अभिनेता के मुंबई स्थित घर पर घुसकर रात के 2 बजे धारदार हथियार से हमला किया है. सैफ अली खान के शरीर पर 6 बार वार किया गया है. एक्टर को फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मुंबई पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हमला किसने और क्यों किया. सैफ अली खान पर हुए हमले पर मुंबई पुलिस ने बताया कि बुधवार की देर रात 2 बजे एक अज्ञात शख्स एक्टर के घर में घुसा और वहां मौजूद नौकरानी से बहस करने लगा. सैफ अली खान ने दोनों के बीच आकर शख्स को समझाने की कोशिश की. लेकिन गुस्से में शख्स ने सैफ अली खान पर ही अटैक कर दिया. दोनों के बीच हाथापाई भी हुई. इसी दौरान उसने सैफ पर चाकू से 6 बार वार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि हमें रात तीन बजे के आसपास जानकारी मिली कि एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ है. वह अभी अस्पताल में हैं, उनका इलाज चल रहा है. अभी उनसे बातचीत नहीं हुई है. जांच चल रही है. इस हमले में एक महिला स्टाफ भी घायल हुई हैं. वह फिलहाल ठीक हैं. सैफ भी खतरे से बाहर हैं.

मुंबई पुलिस ने बताया कि घटना से दो घंटे पहले की सीसीटीवी फुटेज में कोई अंदर जाते नहीं दिखा. पुलिस को शक है कि हमलावर अंदर ही था. 

– मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए उनके घर पर पहुंच गई है. जानकारी जुटाने के लिए पुलिस सैफ अली खान के घर के स्टाफ के 5 सदस्यों से पूछताछ कर रही है.

हमले में नौकरानी भी घायल

सूत्रों के मुताबिक, एक्टर सैफ अली खान को एक घाव गर्दन पर है और एक रीढ़ की हड्डी के पास है. रीढ़ के पास वाला जख्म थोड़ा गहरा है. सैफ के घर की नौकरानी भी घायल है. हालांकि, नौकरानी को मामूली चोट आई है. बताया जा रहा है कि उनके घर में एक डक्ट है, जो बेडरूम के अंदर जाकर खुलती है. शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि लुटेरे इस डक्ट से ही अंदर घुसे होंगे. सैफ पर चाकू से अटैक बच्चों के कमरे में किया गया है.

घर पर ही था सैफ का परिवार

सूत्रों के मुताबिक घटना के समय करीना कपूर खान और उनके बच्चे तैमूर और जेह सहित पूरा परिवार घर पर ही था. बताया जा रहा है कि एक्टर सैफ अली खान ने परिवार की रक्षा के लिए लुटेरे का सामना किया. एक्टर की टीम की तरफ से भी ऑफिशियल स्टेटमेंट आ गया है. जिसके मुताबिक, सैफ के घर पर चोरी की कोशिश हुई थी. अभी अस्पताल में उनकी सर्जरी चल रही है. ये पुलिस केस है. स्थिति के बारे में अपडेट किया जाएगा.

वारदात के बाद भागे हमलावर

सूत्रों के मुताबिक सबसे पहले बच्चों की नैनी ने शोर सुना और वह जाग गई. इस दौरान सभी को बचाने के लिए सैफ ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की. लुटेरे ने सैफ पर चाकू से हमला किया और इसके बाद वहां से भाग गए. हमले के बाद सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया

करीना कपूर की टीम ने ये कहा

घटना के बाद करीना कपूर की टीम ने बयान जारी किया है. बयान में कहा गया,’सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर में कल रात चोरी की कोशिश की गई. सैफ के हाथ में चोट लगी है, जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं. मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध है कि कोई अटकलें न लगाएं. पुलिस अपनी जांच कर रही है.

लीलावती अस्पताल का बयान

सैफ अली खान को लेकर लीलावती अस्पताल ने भी बयान जारी किया है. अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा,’सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात शख्स ने चाकू घोंप दिया. सैफ को सुबह 3.30 बजे अस्पताल लाया गया. उन्हें 6 बार चाकू घोंपा गया, जिससे सैफ के शरीर पर दो गहरे घाव आए हैं. इसमें से एक जख्म रीढ़ के पास है. एक्टर का ऑपरेशन न्यूरोसर्जन, कॉस्मेटिक सर्जन और एनेस्थेटिस्ट डॉ. के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम कर रही है. न्यूरो सर्जरी पूरी हो गई है. एक्टर के शरीर से नुकीली चीजें निकाली गई हैं. जो करीब 2 से 3 इंच लंबी है. इसे चाकू का हिस्सा बताया जा रहा है. अब कॉस्मेटिक सर्जरी चल रही है. सैफ पर हमले के बाद सुबह 4.30 बजे करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ अस्पताल पहुंच गईं. हालांकि, जब सैफ को सर्जरी के लिए ले जाया गया तो तब दोनों वहां से चली गईं

9 घंटे पहले यहां थीं करीना 

हमले के करीब 9 घंटे पहले करिश्मा कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने बहन करीना कपूर, दोस्त रिया और सोनम कपूर संग पार्टी की थी. तीनों ने साथ में डिनर एंजॉय किया था. करीना ने बहन करिश्मा की इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर री-शेयर किया

सैफ अली खान पर हुए इस हमले के बाद से फैंस ही नहीं सेलेब्स भी शॉक्ड हैं. कपूर और पटौदी परिवार की तरफ से अभी इस पूरे मामले पर रिएक्शन नहीं आया है. फैंस एक्टर के जल्द सेहतमंद होने की दुआ कर रहे हैं. यूजर का कहना है वो इस मुसीबक की घड़ी में एक्टर और उनकी फैमिली के सपोर्ट में खड़े हैं.

वर्कफ्रंट पर सैफ अपने करियर के पीक पर हैं. उनकी पिछली रिलीज देवरा थी. इसमें सैफ के साथ जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाया. सैफ अपनी फिल्मों के अलावा करीना और बच्चों संग अपने बॉन्ड को लेकर चर्चा में रहते हैं. कपल ने स्विटजरलैंड में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाया था

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Anthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 10 घंटे पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 21 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 21 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 21 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 21 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 21 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 21 घंटे पहले
↑