Fake Portfolio में करोड़ों का मुनाफा, लालच में BSNL के रिटायर कर्मचारी ने गंवाए एक करोड़ रुपये
इंदौर में साइबर ठगी का मामला सामने आया, जहां स्टॉक मार्केट में निवेश और मुनाफा दोगुना करने का लालच देकर वृद्ध से 1.04 करोड़ रुपये ठगे गए।
इंदौर में साइबर ठगी का मामला सामने आया, जहां स्टॉक मार्केट में निवेश और मुनाफा दोगुना करने का लालच देकर वृद्ध से 1.04 करोड़ रुपये ठगे गए। आरोपित इशानी मेहता और अर्जुन हिंदुजा ने ब्रोकरेज कंपनी के अधिकारी बनकर ऐप और फर्जी लिंक के जरिए ठगी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंदौर में स्टॉक मार्केट के नाम पर ठगी।
वृद्ध से 1.04 करोड़ रुपये ठगे गए।
ब्रोकरेज कंपनी अधिकारी बनकर ठगे।
इंदौर। स्टॉक मार्केट में निवेश और दोगुना करने का प्रलोभन देकर एक करोड़ 4 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी में महिला साइबर अपराधी शामिल जो ब्रोकरेज कंपनी नुवामा वेल्थ एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड की चीफ इन्वेस्टमेंट आफिसर एंव अर्जुन हिंदुजा की असिस्टेंट बनकर देशभर में ठगी कर चुकी है। एडिशनल डीसीपी(अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक धोखाधड़ी आरएस भंडारी मार्ग निवासी वृद्ध के साथ हुई है। बीएसएनएल से सेवानिवृत वृद्ध के फोन पर 29 जुलाई को इशानी मेहता का वाट्सएप मैसेज आया था।
शेयर मार्केट में निवेश की स्कीम
महिला ने एनडब्ल्यूआइएल ब्रोकरेज कंपनी की चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर और अर्जुन हिंदुजा की असिस्टेंट बताया। उसने शेयर मार्केट में निवेश की स्कीम और 15 दिवश में 100 मुनाफा कमाने के तरिके बताए। इस बीच खुद अर्जुन हिंदुजा भी मार्केट के संबंध में टिप्स देता रहा।
ट्रेडिंग अकाउंट
आरोपितों ने एक लिंक भेजकर वृद्ध को यूएस ग्रूप डब्ल्यू 89 आरबीएल सिक्युरिटिस,वीआइपी स्टाक मार्केट सर्विस(सीनियर मेंबर ग्रूप) में एड कर लिया। आरोपितों ने दूसरी लिंक भेजी और वृद्ध के फोन में एक एप डाउनलोड करवा ली। आरोपितों ने आइडी-पासवर्ड भेजे और ट्रेडिंग अकाउंट ऑपरेट करने की सलाह दी।
पांच हजार शुरुआत जमा कराए 1 करोड़ 4 लाख
शुरुआत में पांच हजार रुपये जमा करवाए और अकाउंट में तत्काल मुनाफा दर्शा दिया। इस तरह 27 अगस्त से 23 सितंबर के बीच 1 करोड़ 4 लाख रुपये अलग अलग खातों में जमा करवा लिए। पीड़ित को पोर्टफोलियों में 9 करोड़ 22 लाख 87 हजार रुपये का मुनाफा दिखाई देने लगा था।
1 करोड़ का टैक्स
30 सितंबर को उन्होंने 90 लाख रुपये निकालने की कोशिश कि मगर इशानी और अर्जुन ने 1 करोड़ 13 लाख 48 हजार रुपये टैक्स के रुप में जमा करवाने का दबाव बनाया। इस पर पीड़ित को शक हुआ और पुलिस को शिकायत कर दी। एडीसीपी के मुताबिक आरोपितों ने पीड़ित से बातचीत बंद कर दी और मोबाइल भी बंद कर लिए।
आईपीओ और शेयर डिस्काउंड का झांसा देकर ठगा
आरोपितों ने आईपीओ में आने वाले शेयर में डिस्काउंट का झांसा दिया था। पीड़ित द्वारा पूछने पर कहा कि कंपनी के सभी शेयर सब्सक्राइब न होने पर सस्ते शेयर बिकते है। प्रीमियम ब्रोकरेज सर्विस लेने वाले ग्राहकों को कंपनी सस्ते शेयर दिलवाती है।
लालच में गंवाई राशि
इस कारण पीड़ित लालच में आ गए और आरोपितों द्वारा बताए गए बैंक खातों में रुपये जमा करवाते गए। आरोपितों ने कैनरा बैंक,एसबीआइ,यूको बैंक,बंधन बैंक,बैंक आफ महाराष्ट्र के खातों में रुपये जमा करवाए है।खाते कंपनियों के नाम पर खुलवाए गए थे।
विदेशी नंबरों से बने ग्रुप में एड कर की ठगी
सेवानिवृत कर्मचारी के साथ ठगी करने वाले स्वयंभू मुख्य निवेशक अधिकारी अर्जुन हिंदुजा और इशानी मेहता देशभर में ठगी कर रही है।इनके द्वारा अक्टूबर माह में पंचकूला के रामगढ़ में संदीपसिंह सैनी से भी लाखों रुपये ठगे है।आरोपितों के चार मोबाइल नंबर की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 15 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले