
इंदौर। चंदननगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात वर्ग विशेष के लोगों ने एक परिवार पर पथराव कर दिया। हिंदू संगठन के लोगों के पहुंचने पर स्थिति संभली। पुलिस ने नाबालिगों सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मारपीट और अवैध वसूली के आरोप में मामला दर्ज किया है। टीआइ इंद्रमणी पटेल के मुताबिक घटना देर रात ई-सेक्टर की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले युवक ने विवाद किया। नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर साथियों को बुला लिया। महिलाएं भी इकट्ठा होकर पथराव करने लगी।
सूचना पर बजरंग दल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की मदद की। रात गश्त करने वाले पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रात में ही महिला की शिकायत पर आरोपितों पर अवैध वसूली की धाराओं में केस दर्ज कर नाबालिग सहित एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।
