50 पैसे का इनामी बदमाश गर्लफ्रेंड के घर काट रहा था फरारी, खिड़की से कूदकर तुड़वाई टांग… इनामी राशि के बंटवारे पर फंसा पेंच
इंदौर की मल्हारगंज पुलिस ने 50 पैसे के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। वह प्रेमिका के किराए के घर में छुपा था, जो एक पुलिसकर्मी का ही है। बचने के लिए बदमाश दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया, इसमें उसका पैर टूट गया।
इंदौर की मल्हारगंज पुलिस ने 50 पैसे के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। वह प्रेमिका के किराए के घर में छुपा था, जो एक पुलिसकर्मी का ही है। बचने के लिए बदमाश दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया, इसमें उसका पैर टूट गया।
अनिल दीक्षित हत्याकांड में आरोपित है ये बदमाश।
जमानत पर छूटने के बाद गवाहों को धमका रहा था।
गवाह की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की थी।
इंदौर। चर्चित अनिल दीक्षित हत्याकांड के आरोपित को मल्हारगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया गया था। वह प्रेमिका के घर में फरारी काट रहा था। उसने पुलिसकर्मियों को चकमा देने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी। इससे उसका दायां पैर टूट गया है। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक आरोपित सौरभ उर्फ बिट्टू पुत्र सुभाष गौड़ निवासी कृष्णबाग कालोनी (एरोड्रम) है। आरोपित ने दो वर्ष पूर्व मल्हारगंज थाना क्षेत्र के गुंडे अनिल दीक्षित की न्यायनगर (हीरानगर) में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जमानत पर छूटने के बाद आरोपित गवाहों को समझौता करने के लिए धमका रहा था। पुलिस ने गवाह विक्की की शिकायत पर उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की और गिरफ्तारी पर 50 पैसे का इनाम घषित कर जगह-जगह पोस्टर चस्पा करवाए थे।
खिड़की से नीचे छलांग लगा दी
मंगलवार रात पुलिस ने गांधीनगर क्षेत्र में समर्थ ड्रीम कॉलोनी में एक पुलिसकर्मी के घर में दबिश देकर बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया। सराफा थाना में पदस्थ पुलिसकर्मी ने उक्त मकान युवक-युवतियों को किराये पर दे रखा था। आरोपित एक युवती के घर में फरारी काट रहा था।
पुलिसकर्मियों को देखकर उसने दूसरी मंजिल की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। टीआई शिव रघुवंशी के मुताबिक उसका दायां पैर टूट गया। पुलिस फरारी में मदद करने वालों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस युवती से भी पूछताछ कर रही है। टीआई के मुताबिक बिट्टू पर हत्या, धमकी सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
इनाम बांटने पर फंसा पेंच
गुंडे को पकड़ने पर 50 पैसे का इनाम था, ऐसे में जिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा है, उनके बीच इनाम की राशि कैसे बटेगी इस पर पेंच फंस गया है। दरअसल पहले पुलिस बदमाशों पर बड़ा इनाम रखती थी तो वे रंगदारी करने लगते थे। ऐसे में इस बार पुलिस ने बदमाश पर 50 पैसे का इनाम रखा था।
प्रोफाइलिंग : ‘तांडव-मस्तानों की टोली’ की कुंडली बनाई
पुलिस ने उन आपराधिक तत्वों की कुंडली बनाई है, जो इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय हैं और रील बनाकर अपलोड करते हैं। पुलिस उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल कर कार्रवाई कर रही है। कमेंट और लाइक करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
डीसीपी के मुताबिक पहली सूची में तांडव गैंग, मस्तानों की टोली, अनिल दीक्षित गैंग, हर हर महादेव, महादेव के दीवानों की इंटरनेट मीडिया प्रोफाइलिंग की गई है। आईडी में साठ फीट रोड, कालानी नगर, छोटा बांगड़दा क्षेत्र के कई युवा हैं, जो नशा और हथियारों के साथ वीडियो बनाते हैं। रील बनाकर एक-दूसरे को धमकी भी देते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 608 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 630 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 656 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 676 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 677 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 677 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 11 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 11 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 11 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 11 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 11 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले