कनाड़िया रोड पर हादसा:इंजीनियर की बाइक को कार ने कट मारा, डिवाइडर में घुसा, मौत
संचार नगर होते हुए ड्यूटी से लौट रहे एक आईटी इंजीनियर और उसके दोस्त को शुक्रवार सुबह 6.40 बजे तेज रफ्तार कार ने कट मार दिया। इससे उनका संतुलन बिगड़ा और उनकी बाइक डिवाइडर में घुस गई।

संचार नगर होते हुए ड्यूटी से लौट रहे एक आईटी इंजीनियर और उसके दोस्त को शुक्रवार सुबह 6.40 बजे तेज रफ्तार कार ने कट मार दिया। इससे उनका संतुलन बिगड़ा और उनकी बाइक डिवाइडर में घुस गई। हादसे में आईटी इंजीनियर की मौत हो गई, दोस्त घायल हुआ है। कनाड़िया पुलिस के अनुसार मृतक का नाम आयुष (26) पिता विभोर शर्मा निवासी खजराना मंदिर के पास है। घायल दोस्त अंकित ने उसे एमवायएच पहुंचाया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर में उसका पीएम करवाया गया है। आयुष और अंकित एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक आयुष चला रहा था।
भोपाल का रहने वाला था आयुष
मामा कुलदीप शर्मा ने बताया कि घटना संचार नगर मंदिर के सामने की है। आयुष भोपाल का रहने वाला था और यहां एक कंपनी में आईटी इंजीनियर था। वह दोस्त के साथ ड्यूटी से लौट रहा था। हादसे में आयुष को गंभीर चोट आई, जबकि अंकित जख्मी हुआ है।
अंकित ने लोगों की मदद से आयुष को अस्पताल पहुंचाया था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजन इंदौर पहुंचे। उधर, जांचकर्ता एसआई एमएस दंडोतिया का कहना है कि हम घटनास्थल पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रहे हैं। जल्द ही आरोपी वाहन का पता लगा लिया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 7 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 7 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 13 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 13 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 13 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 14 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 18 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले